प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले सक्रीय नेता बन गए हैं. वैश्विक स्तर पर राजनेताओं की बात करें तो उनके आस-पास कोई भी दूसरा नेता नहीं है. पीएम मोदी अन्य विश्व नेताओं से काफी आगे हैं, उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन से भी अधिक हो गई है.
वहीं इस रेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (38.1 मिलियन फॉलोअर्स), दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) शामिल हैं और पीएम मोदी से काफी पीछे है. पीएम मोदी न केवल वैश्विक नेताओं तक सीमित है, बल्कि कुछ प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स और सेलिब्रिटीज को भी पीछे छोड़ दिया है.
यह भी देखें: कैसे जानें आपका सोशल मीडिया पासवर्ड हैक हुआ है या नहीं?
प्रसिद्ध एथलीट भी पीएम मोदी से पीछे:
विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजीलियाई फुटबॉलर नेमार जूनियर (63.6 मिलियन), और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) से भी पीएम मोदी के फॉलोअर्स अधिक हैं. इतना ही नहीं, टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), लेडी गागा (83.1 मिलियन), और किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी वैश्विक मनोरंजन हस्तियों से भी पीएम मोदी आगे हैं.
दुनिया में किसके है सर्वाधिक फॉलोअर्स:
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्स के मालिक एलन मस्क ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाले व्यक्ति भी है. वह टेस्ला, स्पेसएक्स और छह अन्य बड़ी नामी कंपनियों के सह-संस्थापक है. उसके बाद US के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा है. यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते है-
रैंक | नाम | हैंडल का नाम | फॉलोअर्स (मिलियन में) | देश |
1 | एलन मस्क | 189.7 | USA | |
2 | बराक ओबामा | 131.7 | USA | |
3 | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 112.1 | पुर्तगाल | |
4 | जस्टिन बीबर | 110.5 | कनाडा | |
5 | रिहाना | 108.1 | बारबाडोस | |
6 | केटी पेरी | 106.2 | USA | |
7 | नरेंद्र मोदी | 100 | भारत | |
8 | टेलर स्विफ्ट | 95.3 | USA | |
9 | डोनाल्ड ट्रम्प | 87.5 | USA | |
10 | लेडी गागा | 83.1 | USA |
यह भी देखें: PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ
दुनिया के शीर्ष पांच सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता:
एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने के बाद, पीएम मोदी ने खुद को सबसे लोकप्रिय वैश्विक हस्तियों में स्थापित कर लिया है. वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं.
रैंक | राजनेता | फॉलोअर्स |
1 | बराक ओबामा | 131.7 मिलियन |
2 | नरेंद्र मोदी | 100 मिलियन |
3 | डोनाल्ड ट्रम्प | 87.4 मिलियन |
4 | जो बाइडन | 38.1 मिलियन |
5 | अमित शाह | 35.2 मिलियन |
6 | हिलेरी क्लिंटन | 31 मिलियन |
यह भी देखें: आपके आधार कार्ड पर लिमिट से अधिक सिम है एक्टिव तो हो जाएं सावधान, ऐसे करें चेक
अन्य भारतीय नेताओं की क्या है स्थिति:
पीएम मोदी के अलावा अन्य भारतीय राजनेताओं की बात करें तो पीएम मोदी की फॉलोअर्स संख्या अन्य प्रमुख नेताओं जैसे राहुल गांधी (26.4 मिलियन), अरविंद केजरीवाल (27.5 मिलियन), अखिलेश यादव (19.9 मिलियन), और ममता बनर्जी (7.4 मिलियन) से काफी अधिक है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी साल 2009 से ट्विटर (अब एक्स) से जुड़े है.
यह भी देखें:
पीएम मोदी को मिल चुके है दुनिया के ये बड़े अवार्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
ओलंपिक खेलों में कब कौन बना भारत का ध्वजवाहक? देखें पूरी लिस्ट यहां
PM @narendramodi’s number of followers on X outnumber the total numbers of followers of INDI Alliance Leaders.
— DD News (@DDNewslive) July 14, 2024
PM Modi’s X handle sees an impressive growth of approximately 30 million users in last three years. #PMModi pic.twitter.com/TsOxXX1ChE
Comments
All Comments (0)
Join the conversation