दुनिया की 5 सबसे तेज चलने वाली बाइक कौन-सी हैं, जानें

Aug 11, 2023, 10:00 IST

दुनिया में यातायात के साधनों में बाइक का अहम स्थान है। यही वजह है कि हर भारतीय घरों में आपको अमूमन एक न एक बाइक मिल जाएगी। वहीं, अधिकतर युवा दो पहिया श्रेणी में बाइक के प्रति ही अधिक आकर्षित होते हैं। कुछ लोग शौक के तौर पर विदेशी बाइकों को महंगी-महंगी कीमतों में भारत में मंगवाते हैं और चलाते हैं। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली बाइकों के बारे में जानकारी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे तेज चलने वाली बाइकें
सबसे तेज चलने वाली बाइकें

दुनिया में वर्तमान में यातायात के कई साधन मौजूद हैं। इन्हीं में शामिल है बाइक, जो कि भारत में अमूमन हर घर में देखने को मिल जाती है। भारत में अधिकांश युवा दो पहिया श्रेणी में बाइक को लेकर ही आकर्षित हैं। कुछ युवा शौक के तौर पर महंगी बाइकें भी रखते हैं।

वे इसके लिए विदेशों से महंगे दामों पर बाइकों को मंगवाते हैं। भारत में भी कई रेसिंग बाइक मौजूद हैं। हालांकि, कुछ बाइक ऐसी हैं, जिनकी विश्व स्तर पर प्रसिद्धी है और यह अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। क्या आपको तेज रफ्तार वाली बाइकों के बारे में जानकारी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की 5 सबसे तेज बाइकों के बारे में जानेंगे। 

 

1.कावासाकी नींजा एच2 आर

इस बाइक की गिनती दुनिया में तेज रफ्तार वाली बाइकों में होती है, जिसे रेसिंग के लिए बनाया गया है। यही वजह है कि इसे रेसिंग ट्रैक पर चलाने की सलाह दी जाती है। यह बाइक अपने दमदार इंजन और रफ्तार के लिए जानी जाती है।

इसमें 322 हॉर्सपावर का इंजन लगा हुआ है। वहीं, इसकी अधिकतम रफ्तार 400 किलोमीटर प्रतिघंटा है। भारत में इस बाइक की कीमत की बात करें, तो साल 2022 में इस बाइक की कीमत 79.22 लाख रुपये थी। 

 

2. डुकेटी सुपरलेगेरा वी 4

इस बाइक की गिनती दुनिया में दमदार बाइकों में की जाती है, जो कि 234 हॉर्सपावर की शक्ति पैदा करती है। यह बाइक अपने हल्के वजन के लिए भी जानी जाती है। इसके साथ ही यह कुछ सेकेंड में ही 300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 



3.नींजा एच2

यह बाइक भी अपनी दमदार लुक और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसका चार सिलिंडर वाला इंजन 228 हॉर्सपावर की शक्ति पैदा करता है। वहीं, इसकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसकी कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 29 लाख रुपये तक है। 

 

4.डुकेटी पेनीगेल वी4आर

इटली की यह बाइक दुनिया की टॉप बाइक में आती है। इसका इंजन 221 हॉर्सपावर की शक्ति पैदा करता है। इसके साथ ही इसकी अधिकतम रफ्तार 300 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 22.5 से 70 लाख रुपये तक है। 

 

5. बीएमडब्ल्यू एम 1000आर

जर्मनी की कंपनी की यह सुपरबाइक दुनिया में अपने लुक और रफ्तार के लिए जानी जाती है। भारत में इसकी कीमत 42 लाख रुपये तक है।

इसका इंजन 212 हॉर्सपावर की शक्ति पैदा करता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 301 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 1000 सीसी की यह बाइक दुनिया में सबसे तेज रफ्तार पकड़ने वाली बाइकों में से एक है। 

 

पढ़ेंः  दुनिया के 10 सबसे तेज हेलीकॉप्टर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News