हर साल Forbes दुनिया के अमीर शहरों की लिस्ट जारी की जाती है। इस बार भी लिस्ट में 10 अमीर शहरों के नाम शामिल हुए हैं। वहीं, भारत के एक शहर ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। कौन-सा है यह शहर और दुनिया के वे 10 अमीर शहर कौन-से हैं, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
दुनिया का सबसे अमीर शहर कौन-सा है
सबसे पहले हम जान लेते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर शहर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि न्यूयॉर्क सबसे अमीर शहर है। यहां रहने वाले अमीरों की संख्या सबसे अधिक है, जो कि 123 है। इन अमीरों कुल संपत्ति 759 बिलियन डॉलर है।
दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट
रैंक | शहर | अरबपतियों की संख्या | कुल संपत्ति(बिलियन डॉलर में) |
1 | न्यूयॉर्क | 123 | 759 |
2 | मॉस्को | 90 | 409 |
3 | हांगकांग | 72 | 309 |
4 | लंदन | 71 | 355 |
5 | बीजिंग | 68 | 273 |
6 | मुंबई | 67 | 349 |
7 | सिंगापुर | 60 | 259 |
8 | सैन फ्रांसिस्को | 58 | 217 |
9 | संघाई | 58 | 198 |
10 | लोस एजेंल्स | 56 | 243 |
लिस्ट में यह परिवार हुआ शामिल
मुंबई लिस्ट में छठे स्थान पर है। यहां से अंबानी परिवार 92.5 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, इस बार नए परिवार के रूप में दोशी परिवार जुड़ा है, जिनकी कंपनी का नाम वारी इंडस्ट्रीज है।
बीते वर्ष से दो अरबपति हुए हैं कम
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वर्ष की तुलना में इस बार दो अरबपती कम हुए हैं। पिछले वर्ष मुंबई में कुल अरबपतियों की संख्या 69 थी, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 67 रह गई है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः राजा और महाराजा में क्या होता है अंतर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation