उत्तर प्रदेश की राजनीति में किस सदन की कितनी हैं सीटें, जानें

उत्तर प्रदेश राज्य को केंद्र की राजनीति का गढ़ भी कहा जाता है। क्योंकि, उत्तर भारत की राजनीति में उत्तर भारत का यह राज्य महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। देश के सबसे बड़े लोकतंत्र कही जाने वाली भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में उत्तर प्रदेश के सदनों की सीटों का विशेष स्थान है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि उत्तर प्रदेश में किस सदन की कितनी सीटें हैं। 

May 19, 2024, 11:00 IST
यूपी में राजनीतिक सीटें
यूपी में राजनीतिक सीटें

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जो लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर संसद भवन को कहा जाता है। यूं, तो भारत की राजनीतिक गलियारे में प्रत्येक राज्य की राजनीतिक सीट का विशेष महत्त्व है, लेकिन जब बात उत्तर प्रदेश की होती है, तो यह महत्त्व और बढ़ जाता है।

क्योंकि, उत्तर भारत का यह राज्य राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण राज्यों में गिना जाता है। इस लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि केंद्र की राजनीति उत्तर प्रदेश के गलियारे से होकर गुजरती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में किस सदन की कितनी सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं ? आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। साथ ही यहां चार संभाग मौजूद हैं, जिसमें पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश शामिल है। कुछ किताबों में रोहिलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है।

प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।  

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल सीटें

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है। यहां कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 80 है। ऐसे में लोकसभा के सदन में प्रदेश के 80 सांसद अलग-अलग मुद्दों को रखते हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की कुल सीटें

उत्तर प्रदेश राज्यसभा में भी विशेष स्थान रखता है। राज्य से कुल 31 सीटें राज्यसभा में हैं। 

उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें 

उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 404 हैं। इसमें से 403 सीटें निर्वाचित हैं, वहीं एक सीट मनोनित है। इस प्रकार यहां 404 विधायक राज्य की राजनीति में योगदान देते हैं।

उत्तर प्रदेश में कुल विधान परिषद् की सीटें

यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है, जिनमें द्विसदनीय प्रणाली है। ऐसे में यहां विधान परिषद् का भी अस्तित्व है। राज्य में कुल विधान परिषद् सदस्यों की बात करें, तो इनकी संख्या 100 है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है घुंघरू का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News