This is an archived article last updated on Jun 13, 2023. The information may be outdated.

भारत में कितने प्रकार के हैं Airport, जानें

Last Updated: Jun 13, 2023, 12:36 IST

भारत में यातायात के प्रमुख साधनों में हवाई यात्रा भी शामिल है, जिसके माध्यम से कई दिनों का सफर घंटों में पूरा हो जाता है। इन हवाई यात्राओं को पूरा कराने में हवाई अड्डों का भी अहम स्थान है, जो कि यात्रा शुरू करने से लेकर यात्रा खत्म होने तक भागीदार होते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है भारत में कितने प्रकार के हवाई अड्डे होते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे। 

एयरपोर्ट के प्रकार
एयरपोर्ट के प्रकार

भारत में यात्रा के कई साधन मौजूद हैं। इनमें यदि कुछ प्रमुख साधनों की बात करें, तो इसमें हवाई यात्रा का विकल्प भी आता है। आरामदायक होन के साथ यह सफर कई दिनों की दूरी कुछ घंटों में पूरी करा देता है।

यही वजह है कि समय की बचत के लिए लोग हवाई यात्रा को तवज्जों देते हैं। वहीं, जब बात हवाई यात्रा की हो रही है, तो इसमें हवाई अड्डों का भी अहम स्थान हैं, जो यात्रा शुरू करने से लेकर यात्रा खत्म होने तक भागीदार रहते हैं।

वर्तमान में भारत में कुल 200 से अधिक एयरपोर्ट हैं, जहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो रहा है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत में कितने प्रकार के एयरपोर्ट हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे। 

 

कितने प्रकार के होते हैं Airport

भारत में चार प्रकार के एयरपोर्ट हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, घरेलू एयरपोर्ट, कस्टम एयरपोर्ट और डिफेंस एयरपोर्ट शामलि हैं।

इन चारो एयरपोर्ट का अलग-अलग इस्तेमाल भी है। इस लेख के माध्यम से हम इनके इस्तेमाल के बार में भी जानेंगे। 

 

क्या होता है Domestic Airport

भारत में करीब 92 एयरपोर्ट घरेलू हैं। इन घरेलू एयरपोर्ट का इस्तेमाल अंतरराज्यीय उड़ानों के लिए किया जाता है।

इसका मतलब यह हुआ कि यदि किसी व्यक्ति को भारत के किसी एक राज्य  से दूसरे राज्य में जाना है, तो वह इन एयरपोर्ट की मदद से जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तुलना में यह छोटे और कम व्यस्त होते हैं। 

 

क्या होते हैं International Airport

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे घरेलू हवाई अड्डों की तुलना में बड़े होते हैं। इन एयरपोर्ट के माध्यम से देश से बाहर जाने के लिए उड़ानें शुरू होती हैं। वहीं, दूसरे देशों से आने वाले हवाई जहाज भी इन्हीं हवाई अड्डों पर उतरते हैं।

यही वजह है कि फ्लाइट की अधिक संख्या होने के कारण यह घरेलू एयरपोर्ट की तुलना में अधिक व्यस्त होते हैं। हालांकि, इन एयरपोर्ट के माध्यम घरेलू उड़ानें भी भरी जा सकती हैं। वहीं, वर्तमान में भारत में करीब 29 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। 

 

क्या होते हैं Custom Airport 

भारत में सीमा शुल्क एयरपोर्ट भी हैं, जहां पर आम नागरिकों की संख्या कम रहती है। इन जगहों पर दूसरे देशों से आने वाले सामान की जांच करने के साथ शुल्क लागू होता है।

यहां तैनात अधिकारी अवैध रूप से होने वाली तस्करी पर भी नजर रखते हैं। वर्तमान में ऐसे एयरपोर्ट की संख्या करीब 10 है।

 

क्या होते हैं Defence Airport

भारत में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिहाज से डिफेंस एयरपोर्ट भी बनाए गए हैं। यह हवाई अड्डे सेना या सेना की कोई एक विंग द्वारा संचालित किए जाते हैं।

इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल कमांड सेंटर और ट्रेनिंग ग्राउंड के लिए भी किया जाता है। 

 

पढ़ेंःभारत में कितने प्रकार का होता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 13, 2023, 12:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News