UP By Election 2024: चुनाव आयोग की ओर से मगंलवार को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का बिगुल फूंक दिया गया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश उप चुनाव की तारीख का भी ऐलान किया गया है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश की खाली 10 विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है।
राजनीति के मैदान में उत्तर प्रदेश का विशेष स्थान है। केंद्र की राजनीति में भी यह राज्य महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। साथ ही, राज्य स्तर पर भी यहां की राजनीति विभिन्न क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। ऐसे में कब होंगे इन सीटों पर उप चुनाव और कब जारी किए जाएंगे नतीजे, यहां देखें तारीख।
उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें
उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटों की बात करें, तो यहां कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इसके अतिरिक्त यहां एक निर्वाचित सीट भी है, जिसे मिलाकर कुल विधानसभा सीटों की संख्या 404 हो जाती है। यहां कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 80 है। वहीं, कुल राज्य सभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 31 है।
क्या होता है उपचुनाव
अब हम यह जान लेते हैं कि उप चुनाव क्या होता है, तो आपको बता दें कि उप चुनाव केवल रिक्त सीट भरने के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी सीट से कोई विधायक या सांसद इस्तीफा दे देता है, तो उस सीट पर दोबारा से उप चुनाव कराया जाता है। इस चुनाव का आयोजन भी निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाता है।
किन सीटों पर होगा उप चुनाव
उत्तर प्रदेश के कानपुर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, बिजनौर की मीरापुर, प्रयागराज की फूलपुर, गाजीयाबाद सदर सीट, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मुरादाबाद की कुदंरकी और मैनपुरी की करहल सीट पर उप चुनाव का आयोजन किया जाएगा।
किस सीट पर नहीं होगा उप चुनाव
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर चुनाव आयोग की ओर से घोषणा नहीं की गई है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की ओर से 2022 चुनावी नतीजों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस सीट से सपा के अवधेश प्रसाद को जीत मिली थी, जो कि बाद में फैजाबाद सीट से सांसद चुने गए थे।
कब होंगे चुनाव और कब जारी होगा परिणाम
उत्तर प्रदेश की इन 9 विधानसभा के लिए 13 नवंबर को चुनाव होंगे और 13 नवंबर को इनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation