क्या होता है Blue Residency Visa, जानें
दुनिया के अलग-अलग देशों में विदेशी नागरिकों को जरूरत के हिसाब से वीजा जारी किया जाता है, जिसकी एक समय-सीमा होती है। आपने अलग-अलग वीजा के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हाल ही में चर्चाओं में रहा Blue Residency Visa क्या है ? यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया के अलग-अलग देशों में विदेशी नागरिकों को जरूरत के हिसाब से वीजा जारी किया जाता है, जिसकी एक समय-सीमा होती है। इसके लिए संबंधित देश में आवेदन करना होता है, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और सभी जरूरतों की जांच के बाद वीजा जारी किया जाता है। आपने अलग-अलग वीजा के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हाल ही में चर्चाओं में रहा Blue Residency Visa क्या है ? यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किस देश ने जारी किया है Blue Residency Visa
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया के किस देश ने Blue Residency Visa जारी किया है, तो आपको बता दें कि ऐसा करने वाला देश संयुक्त अरब अमीरात(UAE) है। इस वीजा का एलान दुबई के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद द्वारा किया गया था।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
क्या है Blue Residency Visa
अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर Blue Residency Visa क्या है ? दरअसस, दुबई के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट पर कहा गया है कि साल 2024 स्थिरता का वर्ष होगा। "Blue Residency Visa" को मंजूरी दे दी है, जो पर्यावरण की रक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान और प्रयासों वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा।
साथ ही यह नवीनतम तकनीक, रिसाइकल इकोनॉमी, या किसी अन्य क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को भी दिया जाएगा। इस वीजा की अवधि की बात करें, तो इसकी अवधि 10 वर्ष की होगी।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
यदि कोई व्यक्ति ब्लू रेजिडेंसी वीजा के लिए आवेदन करना चाहता है, तो वह फेडरल अथॉरिटी, कस्टम, पोर्ट सिक्योरिटी और नागरिकता के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
संयुक्त अरब अमीरात में कितने प्रकार का वीजा
यूएई में अलग-अलग प्रकार के वीजा हैं। स्टैंडर्ड वीजा की बात करें, तो यह सिर्फ दो वर्ष के लिए होता है। वहीं, ग्रीन वीजा पांच वर्ष का होता है, जिसमें कुशल कारीगर, फ्रीलांस और उद्यमियों को पांच वर्ष रहने की छूट दी जाती है। इसके अतिरिक्त, साल 2019 में यहां गोल्डन वीजा भी शुरू किया गया था, जिसकी अवधि 10 वर्ष होती है। यह उद्यमियों, छात्रों, वैज्ञानिकों और मानवतावादी नेताओं को दिया जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत में किस राज्य को कहा जाता है ‘फलों का कटोरा’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.