प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” में लोगों को संबोधित करते हुए ‘सचेत ऐप’ का जिक्र किया है। यह ऐप नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) कि ओर से लॉन्च किया गया है। इसी के साथ पीएम मोदी ने लोगों से ‘सचेत ऐप’ जो कि एक मोबाइल एप्लिकेशन है। इसका उपयोग करने के लिए लोगों से आग्रह भी किया है। यह ऐप विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को पहले अलर्ट देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सचेत ऐप के बारे में अधिक जानने के लिए आगे इस लेख को पढ़ें।
क्या है सचेत ऐप?
दरअसल, सचेत ऐप लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से अलर्ट करने के लिए बनाया गया है। सचेत एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो कि प्राकृतिक आपदाओं की वास्तविक टाइम की जियो-टैग्ड अलर्ट देगा। यह कॉमन अलर्ट बेस्ट प्रोटोकॉल (CAP) पर काम करता है और आपको विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ा नोटिफिकेशन प्रदान करेगा। इसे भारत की 12 भाषाओं में भी शुरू किया जा सकता है, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से अपना बचाव कर सकें। इसके अलावा यह ऐप भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से दैनिक मौसम रिपोर्ट भी उपलब्ध कराता है।
सचेत ऐप के फीचर
सचेत ऐप, आप जिस जगह मौजूद हैं उस जगह का या देश के किसी भी राज्य या जिले के लिए अलर्ट देता है। यह ऐप भारत की 12 भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें इंग्लिश के अलावा हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया जैसी 12 भाषाएं शामिल की गई हैं। इसमें ट्रांसलेशन और रीड-आउट फीचर भी मौजूद हैं। इसके अलावा ऐप में हेल्पलाइन नंबर, सैटेलाइट रिसीवर कनेक्टिविटी के साथ - साथ जरूरी जानकारियां भी दी गई हैं।
हर आपदा में रखेगा अलर्ट
पीएम मोदी ने अपने प्रोग्राम के दौरान ये भी कहा है कि सचेत ऐप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, जंगल की आग, तूफान और चाहे फिर पहाड़ों का गिरना हो के बारे में लोगों को अलर्ट देगा। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट भी जान सकते हैं।
कैसे डाउनलोड होगा सचेत ऐप
सचेत ऐप को कोई भी भारतीय प्ले स्टोर के जरिए आसानी से सर्च करके डाउनलोड कर सकता है। नीचे ऐप के लिए स्टेप्स दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से अपने मोबाइल फोन में एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं:
- अगर आप Android User हैं, तो सचेत ऐप को आप Play Store App से डाउनलोड कर सकते हैं।
- यदि आप iphone User हैं तो, आप इसे Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation