जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद, भारत ने इतिहास की सबसे सटीक और बड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया। यह सैन्य कार्रवाई बुधवार की तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। वायुसेना, थलसेना और नौसेना की संयुक्त शक्ति से चलाए गए इस ऑपरेशन को 2019 के बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत की सबसे निर्णायक सैन्य प्रतिक्रिया माना जा रहा है। इस ऑपरेशन में भारत ने हाई-प्रिसिशन लॉन्ग रेंज वेपन्स का इस्तेमाल कर आतंक के अड्डों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी, उन्होंने लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने सिर में गोली मारी। परिवार के… pic.twitter.com/G6Fd3jwaq0
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) May 7, 2025
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की 10 बड़ी बातें, PM मोदी ने की मॉनीटरिंग, सेना ने दिया अपडेट
दुनिया के 10 सबसे ताकतवर फाइटर जेट कौन से है? ये है भारतीय जेट की रैंक
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने SCALP क्रूज मिसाइल का उपयोग किया, जिसे राफाल लड़ाकू विमान से लॉन्च किया गया। यह मिसाइल 250 किमी से अधिक की दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम है. चलिए जानें इसके बारें में विस्तार से.
Operation Sindoor किस मिसाइल का हुआ उपयोग?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अत्याधुनिक और लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में SCALP क्रूज मिसाइल, HAMMER प्रिसिशन बम और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसे आधुनिक हथियार शामिल थे, जो उच्च सटीकता और दूरगामी प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।
SCALP मिसाइल (Storm Shadow) क्या है?
SCALP या स्टॉर्म शैडो एक लंबी दूरी की, हवा से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल है, जिसकी रेंज 250 किलोमीटर से अधिक होती है। इसका उपयोग दुश्मन के भीतर गहराई तक मौजूद सुरक्षित ठिकानों जैसे कमांड सेंटर्स, हवाई ठिकानों और बंकरों पर हमला करने के लिए किया जाता है। यह मिसाइल लगभग 1,300 किलोग्राम वजनी होती है और 450 किलोग्राम का पारंपरिक वारहेड ले जा सकती है, जो कंक्रीट जैसे मजबूत बंकरों को भेदने में सक्षम है। यह कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है और GPS, INS और इन्फ्रारेड टर्मिनल गाइडेंस के जरिए अपने लक्ष्य को बेहद सटीकता से भेदती है। भारत ने इसे राफेल जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स के साथ एकीकृत किया है।
HAMMER मिसाइल क्या है?
HAMMER (Highly Agile Modular Munition Extended Range) एक मध्यम दूरी की हवा से ज़मीन पर मार करने वाली अत्याधुनिक प्रिसिशन गाइडेड मिसाइल है। इसकी रेंज 70 किलोमीटर तक होती है और यह 125 किलोग्राम से 1000 किलोग्राम तक के सामान्य बमों को स्मार्ट बम में बदलने की क्षमता रखती है। इसे "मॉड्यूलर किट" के रूप में तैयार किया गया है, जिसे राफेल और LCA तेजस जैसे फाइटर जेट्स से लॉन्च किया जा सकता है। यह मिसाइल स्टैंड-ऑफ डिस्टेंस से टारगेट को ध्वस्त कर सकती है, जिससे फाइटर जेट्स दुश्मन की एयर डिफेंस रेंज से बाहर रहकर हमला कर पाते हैं।
Loitering Munitions घूमते रहने वाले बम:
ऑपरेशन में भारत ने लोइटरिंग म्यूनिशन (घूमते रहने वाले बम) का भी इस्तेमाल किया, जो लक्ष्य की पहचान कर उसे तत्काल नष्ट करने में सक्षम होते हैं। ये मानव रहित हथियार हैं जो दुश्मन क्षेत्र में मंडराते रहते हैं और जैसे ही लक्ष्य दिखाई देता है, खुद को विस्फोट कर लक्ष्य को खत्म कर देते हैं। "ऑपरेशन सिंदूर" भारत की रणनीतिक, सैन्य और तकनीकी क्षमता का प्रतीक है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation