भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। विविध और सरस-संस्कृति वाला यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
आपने अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इन जिलों में ग्राम स्तर पर शासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायते भी बनी हुई हैं, जो कि उत्तर प्रदेश की शासन व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक ग्राम पंचायत वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम मौजूद हैं।
क्या होती है ग्राम पंचायत
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर ग्राम पंचायत क्या होती हैं। भारतीय संविधान में 73वें संविधान संशोधन के तहत त्रिस्तरीय पंचायती प्रणाली की व्यवस्था की गई है। इसके तहत ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत के गठन का प्रावधान है, जिनके मुखिया सरपंच होते हैं। सरपंच का चुनाव ग्राम सभा के लोगों द्वारा किया जाता है, जो कि ग्राम पंचायत का महत्त्वुपूर्ण भाग है।
उत्तर प्रदेश में कुल पंचायत
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी पंचायत हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यहां 57,691 ग्राम पंचायत मौजूद हैं। वहीं, यहां 56,642 पंचायत भवन मौजूद है।
किस जिले में हैं सबसे अधिक ग्राम पंचायत
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक ग्राम पंचायत हैं, तो आपको बता दें कि सबसे अधिक ग्राम पंचायत आजमगढ़ जिले में मौजूद हैं। यहां कुल 1858 ग्राम पंचायत हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य तथ्यों को जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कौन-सी है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation