हरियाणा में कौन-सा जिला है चावल का शहर, जानें

Oct 18, 2024, 13:49 IST

हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य न सिर्फ अपनी विविधता और देशी खान-पान के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की संस्कृति भी इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। भारत का यह राज्य अपने देशी रहन-सहन के लिए भी विख्यात है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला चावल का शहर कहलाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा में चावल का शहर
हरियाणा में चावल का शहर

हरियाणा भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित प्रमुख राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एतिहासिक महत्त्व और कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि यह राज्य देश के समृद्ध इतिहास का अभिन्न हिस्सा रहा है।

भारत का यह राज्य 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब डेढ़ फीसदी है। साथ ही, यह देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि पूरे राज्य को विशेष बनाने का काम करती है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला चावल का शहर कहलाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा में कुल जिले और मंडल

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग कर 17वें राज्य के रूप में हुआ था। राज्य में कुल 22 जिले हैं, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। ये जिले कुल छह मंडलों का हिस्सा हैं, जिनमें कुल 73 उपमंडल आते हैं।

वहीं, इन उपमंडल में कुल 97 तहसील मौजूद हैं। राज्य में कुल 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद्, 126 पंचायत समिति और 142 ब्लॉक हैं। यहां कुल विधानसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 90 है। वहीं, 10 लोकसभा और 5 राज्यसभा सीटें हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा जिला 

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा जिला है, जो कि 4277 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद है। यह जिला कुल 742.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले 

हरियाणा का सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है। 

हरियाणा का सबसे कम और सबसे अधिक साक्षर जिला

हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में यह 75.5 फीसदी दर्ज की गई थी। इसमें सबसे अधिक साक्षर लोग गुरुग्राम में रहते हैं। वहीं, सबसे कम साक्षर लोग नूंह में रहते हैं। 

हरियाणा में कौन-सा जिला है चावल का शहर

हरियाणा का करनाल जिला चावल का शहर कहलाता है। दरअसल, हम इस जिले को धान का कटोरा भी कहते हैं। यहां का तरावड़ी शहर चावल के लिए जाना जाता है। यहां से भारत का बासमती चावल निर्यात किया जाता है, जो कि यहां से खाड़ी देशों में पहुंचता है। ऐसे में इस जिले को हम चावल के शहर के रूप में भी जानते हैं।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News