This is an archived article last updated on Jul 22, 2024. The information may be outdated.

दुनिया की अनोखी नदी, जिस पर नहीं बना है एक भी पुल, जानें क्या है नाम

Last Updated: Jul 22, 2024, 15:21 IST

दुनिया में बड़ी संख्या में नदियों का प्रवाह होता है, जो कि जैव विविधता के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके साथ ही ये पीने के पानी से लेकर सिंचाई के लिए भी महत्त्वपूर्ण हैं। हर देश की वहां बहने वाली नदियों पर निर्भरता है। बात जब नदियों की हो रही है, तो आपने भी नदियों पर बने कई बड़े-बड़े पुलों को पार किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक नदी ऐसी भी है, जिसपर एक भी पुल देखने को नहीं मिलता है। कौन-सी है यह नदी और क्या है इसके पीछे की प्रमुख वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।   

इस नदी पर नहीं है एक भी पुल
इस नदी पर नहीं है एक भी पुल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदी किनारे ही हुआ है। क्योंकि, पानी के प्राकृतिक स्रोत के रूप में नदियां बेहतर विकल्प रही हैं। साथ ही यह यातायात गमन के लिए भी उपयोग में रहीं।

दुनिया में बड़ी संख्या में नदियों का प्रवाह होता है, जो कि जैव विविधता के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके साथ ही ये पीने के पानी से लेकर सिंचाई के लिए भी महत्त्वपूर्ण हैं। यही वजह है कि नदियां देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हर देश की वहां बहने वाली नदियों पर निर्भरता है। बात जब नदियों की हो रही है, तो आपने भी नदियों पर बने कई बड़े-बड़े पुलों को पार किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक नदी ऐसी भी है, जिसपर एक भी पुल देखने को नहीं मिलता है। कौन-सी है यह नदी और क्या है इसके पीछे की प्रमुख वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।   

किस नदी पर नहीं बना है एक भी पुल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर किस नदी पर एक भी पुल नहीं बना है, तो आपको बता दें कि यह नदी 9 देशों में बहने वाली नदी अमेजन है। इसकी कुल लंबाई 6400 किलोमीटर है और इस नदी पर आपको एक भी पुल देखने को नहीं मिलेगा। 

दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी

अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका सबसे बड़ी नदी के रूप में भी जानी जाती है। यह नदी दक्षिणी अमेरिका के करीब 40 फीसदी हिस्से को कवर करती है।

क्यों नहीं बना हुआ है एक भी पुल

अब आपके मन में सवाल होगा कि जब इस नदी की लंबाई इतनी अधिक है, तो इस पर एक भी पुल क्यों नहीं बना हुआ है, तो आपको बता दें कि यह नदी अपभ्रंश घाटियों और जगंली इलाकों से होकर गुजरती है। इस नदी के किनारे रहने वाले लोगों की संख्या भी कम है। इस वजह से अलग-अलग देशों ने भी इस नदी पर पुल नहीं बनाया। 

कैसे पार करते हैं नदी

अब सवाल है कि यदि किसी व्यक्ति को नदी पार करनी हो, तो वह कैसे करेगा ? आपको बता दें कि नदी पार करने के लिए व्यक्ति फेरी सेवा का लाभ उठाते हैं। इसके माध्यम से सीमित संख्या में नदी को पार किया जा सकता है। कुछ इस तरह की सेवा भारत में कुछ नदियों पर देखने को मिल जाती है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 22, 2024, 15:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News