This is an archived article last updated on Jul 22, 2024. The information may be outdated.

भारत की राष्ट्रीय नदी कौन-सी है, जानें

Last Updated: Jul 22, 2024, 13:56 IST

भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक में नदियों का प्रवाह देखने को मिल जाएगा। इसमें कुछ नदियां सदानीरा नदियां हैं, तो कुछ बरसाती नदियां हैं। सदानीरा नदियां वे हैं, जो कि 12 मास प्रवाहित होती हैं, जबकि बरसाती नदियों का प्रवाह सिर्फ बरसात के दिनो में देखने को मिलता है। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की राष्ट्रीय नदी कौन-सी है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

भारत की राष्ट्रीय नदी
भारत की राष्ट्रीय नदी

भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक नदियों का प्रवाह देखने को मिल जाएगा। इसमें कुछ नदियां सदानीरा नदियां हैं, तो कुछ बरसाती नदियां हैं। सदानीरा नदियां वे हैं, जो कि 12 मास प्रवाहित होती हैं, जबकि बरसाती नदियों का प्रवाह सिर्फ बरसात के दिनो में देखने को मिलता है।

नदियां एक तरफ सिंचाई के लिए उपयोगी हैं, तो दूसरी तरफ ये पीने के पानी के लिए भी उतनी ही उपयोगी हैं। साथ ही जैव विविधता के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत होने में नदियों का सहयोग मिलता है। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की राष्ट्रीय नदी कौन-सी है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत में कुल नदियों का प्रवाह  

भारत में यूं तो नदियों की संख्या हजारों में है। हालांकि, इसमें प्रमुख नदियों की बात करें, तो इनकी संख्या करीब 200 है। इन प्रमुख नदियों में उत्तर भारत में गंगा और यमुना, दक्षिण  भारत में कृष्णा, कावेरी और गोदावरी, पूर्वी  भारत में महानदी और पश्चिमी भारत में नर्मदा और ताप्ती नदियां प्रमुख नदियों में शामिल हैं। 

भारत में राष्ट्रीय नदी कौन-सी है

भारत में राष्ट्रीय नदी की बात करें, तो यह गंगा नदी है, जो कि उत्तर भारत की सबसे प्रमुख नदी कहलाती है। भारत की यह नदी सबसे पवित्र नदियों में शामिल है। यही वजह है कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भी है। हर साल करोड़ों श्रद्धालु नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। 

कहां से निकलती है गंगा नदी

गंगा नदी के उद्गम की बात करें, तो यह नदी भागीरथी और अलकनंदा नदी के समागम से मिलकर बनी है, जिनका मिलन देवप्रयाग में होता है। यह उत्तराखंड के गोमुख से लेकर बांग्लादेश तक कुल 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती है। 

भारत में कितने किलोमीटर तक है गंगा नदी

भारत में गंगा नदी के प्रवाह की बात करें, तो यह कुल 2071 किलोमीटर तक प्रवाहित होती है। इसके बाद यह अपना सफर पड़ोसी देश बांग्लादेश में पूरा करती है। यहां गंगा नदी को हम पद्मा के नाम से जानते हैं। यहां प्रवाहित होने के बाद यह नदी बंगाल की खाड़ी में समाहित हो जाती है। भारत में यह सबसे अधिक दूरी उत्तर प्रदेश में पूरी करती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत की सबसे गहरी नदी कौन-सी है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 22, 2024, 13:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News