IPS काम्या मिश्रा(Kamya Mishra) एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। वजह है कि राष्ट्रपति द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने बीते वर्ष अपना इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वह चर्चाओं में आ गई थीं। अब उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है, जिससे वह एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर काम्या मिश्रा कौन हैं।
कब दिया था इस्तीफा
काम्या मिश्रा ने बीते वर्ष बिहार के दरभंगा ग्रामीण में एसपी पद पर रहते हुए 6 अगस्त, 2024 में इस्तीफा दिया था। उस समय उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।
डीयू से पूरी की पढ़ाई
काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिसा की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवाओं की तैयारी की।
2019 में पास की थी सिविल सेवा परीक्षा
काम्या मिश्रा ने अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने 172वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें IPS सेवा मिली थीं।
बदलवा लिया था कैडर
काम्या मिश्रा को पहले हिमाचल कैडर मिला था, लेकिन बाद में उन्होंने बिहार कैडर का विकल्प चुना था। उनकी पहली पोस्टिंग बिहार सचिवालय में हुई थी। बाद में वह बिहार में दरभंगा ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक बनीं।
पति हैं IPS अधिकारी
काम्या मिश्रा के पति अवधेश दीक्षित साल 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि वर्तमान में बिहार के गोपालगंज में तैनात हैं। अवधेश ने IIT Bombay से बीटेक किया है।
क्यों दिया इस्तीफा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम्या ने इस्तीफा के पीछे कारण बताते हुए स्पष्ट किया था कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। साथ ही, उनके माता-पिता का बिजनेस भी है। उन्हें दोनों जगह ध्यान रखना है। ऐसे में निजी कारणों की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।
पढ़ेंः दुनिया में कहां पर है Dead Sea, यहां जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation