This is an archived article last updated on Dec 24, 2024. The information may be outdated.

भारत का टेलीफोन कोड +91 ही क्यों है, यहां जानें

Last Updated: Dec 24, 2024, 13:06 IST

आपने अक्सर देखा होगा कि हमारे फोन पर कोई कॉल आता है, तो उस नंबर के आगे टेलीफोन कोड +91 लिखा रहता है। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भारत का यह कोड ही क्यों है। इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।

भारत का टेलीफोन कोड +91 ही क्यों है
भारत का टेलीफोन कोड +91 ही क्यों है

वर्तमान में एक फोन ने लोगों की बीच की दूरियां कम कर दी हैं। अब सिर्फ कुछ ही सेकेंड में आप कई मील दूर बैठे किसी भी व्यक्ति को फोन कॉल कर उससे बात कर सकते हैं। भारत में प्रतिदिन करोड़ों फोन कॉल सुने और किए जाते हैं। भारत में यदि किसी मोबाइल नंबर पर फोन कॉल आता है, तो मोबाइल पर हमें फोन नंबर से पहले टेलीफोन कोड +91 लिखा दिखता है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या वजह है, जो कि मोबाइल नंबर के आगे यह ही कोड लिखा होता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत का टेलीफोन कोड है +91

आपके मोबाइल फोन पर जो टेलीफोन कोड +91 लिखा हुआ दिखता है, तो वह भारत का अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन कोड है। इसके माध्यम से ही कॉल होती है। 

ITU जारी करता है फोन कोड 

आपको बता दें कि प्रत्येक देश के लिए इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन(ITU) द्वारा टेलीफोन कोड जारी किया जाता है। इसका मुख्यालय स्वीट्जरलैंड में स्थित है।

9 जोन में बांटे गए हैं पूरी दुनिया के टेलीफोन कोड

ITU द्वारा सभी देशों को कुल 9 जोन बांटा गया है। इसमें अलग-अलग जोन में सभी देशों को उनका टेलीफोन कोड दिया गया है। 

भारत 9वें जोन में है शामिल 

भारत का स्थान 9वें जोन में आता है। इस जोन में कुल 14 देश आते हैं। ऐसे में इन 14 देशों को अलग-अलग कंट्री कोड दिया गया है। 

इसलिए है भारत का +91 टेलीफोन कोड

भारत का स्थान 9वें जोन में शामिल होने के कारण टेलीफोन कोड में 9 है और इसमें बाद में 1 जोड़ दिया गया है। आईटीयू के 9वें जोन में आने वाले भारत के पड़ोसी देश भी शामिल हैं। इसमें पाकिस्तान का टेलीफोन कोड +92 है।

वहीं, अफगानिस्तान का टेलीफोन कोड +93 है और श्रीलंका का टेलीफोन कोड +94 है। यही वजह है कि यदि भारत के बाहर से यदि कोई व्यक्ति आपके पास फोन करता है, तो उसे +91 टेलीफोन कोड लगाना होगा।

फोन नंबर में प्रत्येक नंबर का होता है मतलब

आपके मोबाइल नंबर में प्रत्येक नंबर का मतलब होता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति के फोन नंबर +91-99999-99999 है, तो इसमें शुरू का +91 टेलीफोन कोड हुआ। इसके बाद शुरुआत के दो नंबर एक्सेस कोड होता है। इसके बाद तीन नंबर सर्विस प्रोवाइडर कोड होता है। वहीं, अंत के पांच नंबर सबस्क्राइबर कोड होता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पता करने का सबसे आसान तरीका, यहां जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 24, 2024, 13:05 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News