Budget 2025: 1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का 8वां आम बजट पेश कर रही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का यह तीसरा बजट है। केंद्रीय बजट 2025 भारत की आर्थिक नीति का एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है, जो कि देश की वित्तीय स्थिति, सरकार की प्राथमिकताएं और विभिन्न क्षेत्रों में धन आवंटन की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा।
इस वर्ष का बजट मुख्य रूप से आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्रित होने की संभावना है। सरकार डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप्स और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नई घोषणाएं कर सकती है।
कब जारी हुआ था पहला रेल बजट
भारत का पहला रेल बजट ब्रिटिश शासन में पेश किया गया था। साल 1924 में देश का पहला रेल बजट जारी हुआ था। दरअसल, यह वह समय था, जब रेल बजट को आम बजट से अलग किया गया था। इससे पहले रेल बजट को आम बजट के साथ पेश किया जाता था। ईस्ट इंडिया रेलवे कमेटी के चेयरमैन सर विलियम एकवर्थ कमेटी ने साल 1920-21 में रेल बजट को अलग से पेश करने की रिपोर्ट सौंपी थी।
2017 में आम बजट साथ किया गया विलय
1924 में रेल बजट अलग कर इसे 2016 तक अलग से पेश किया गया। रेल बजट को हर साल आम बजट से एक दिन पहले जारी किया जाता था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इसे आम बजट के साथ जोड़ दिय गया।
आम बजट के साथ क्यों मिलाया गया रेल बजट
अब सवाल है कि आखिर आम बजट के साथ रेल बजट को क्यों मिलाया गया। आपको बता दें कि रेल बजट के को लेकर नीति आयोग की ओर सुझाव दिया गया था। आयोग की ओर से सरकार को पुराने पैटर्न में बदलाव करने की सलाह दी गई थी, जिसके तहत काफी विचार-विमर्श करने के बाद इसे आम बजट के साथ मिलाने का निर्णय लिया गया।
पहला और आखिरी रेल बजट
देश आजाद होने के बाद साल 1947 में देश के पहले रेल मंत्री जॉन मथाई द्वारा पहला रेल बजट पेश किया गया था। वहीं, 2016 में पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आखिरी रेल बजट जारी किया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation