World Population Day 2025: विश्व स्तर पर बढ़ती जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के लोग एकजुट होकर बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और इनके समाधान खोजने का प्रयास करते हैं। भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, इस चर्चा में विशेष महत्व रखता है। विभिन्न राज्यों में जनसंख्या वृद्धि का विश्लेषण करना, सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य की पहचान करना और इस वृद्धि के पीछे के कारणों को समझना बेहद जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत की जनसंख्या 1.5 अरब तक पहुंच सकती है, जिससे यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। भारत में फिलहाल 1.3 अरब से अधिक लोग रहते हैं।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
विश्व जनसंख्या दिवस 2025 का थीम
World Population Day 2025 की थीम “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावादी दुनिया में अपनी पसंद की परिवार योजना बनाने के लिए सशक्त बनाना (Empowering young people to create the families they want in a fair and hopeful world)।” है।
सबसे अधिक आबादी वाले दो राज्य
Most Populated State In India: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 2025 में लगभग 24.13 करोड़ है। अकेले उत्तर प्रदेश देश की कुल जनसंख्या का करीब 17 प्रतिशत हिस्सा रखता है।
बिहार ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है, जहां करीब 13.1 करोड़ लोगो की आबादी हैं। देश के चार राज्यों की जनसंख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा, 19 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक है। देश की लगभग आधी आबादी पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में रहती है। दिल्ली (2.23 करोड़) जनसंख्या के साथ भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है।
उत्तर प्रदेश में इतनी अधिक जनसंख्या क्यों?
उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी जनसंख्या के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण इसका क्षेत्रफल और घनी आबादी है। लगभग 2,40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस राज्य में प्रति वर्ग किलोमीटर 829 लोग रहते हैं।
सबसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या वाला देश
साल 2013 से 2023 के बीच दुनिया में सबसे तेज जनसंख्या वृद्धि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में दर्ज की गई है। इस दौरान यहां की जनसंख्या में करीब 40% तक की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यह साफ है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां जनसंख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है।
विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास
World Population Day 2025 विश्व जनसंख्या दिवस की प्रेरणा 11 जुलाई 1987 को 'फाइव बिलियन डे' से मिली थी, जब दुनिया की जनसंख्या 5 अरब पहुंच गई थी। विश्व बैंक के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद डॉ. केसी ज़कारिया ने इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation