यह है दुनिया की सबसे साफ झील, छूने पर है प्रतिबंध

Aug 30, 2023, 11:24 IST

देश-दुनिया में कई झीलें मौजूद हैं। प्रकृति में मौजूद झील, झरने, नदियां, पर्वत, जंगल और जीव-जंतु प्रकृति का श्रृंगार करने का काम करते हैं। हालांकि, बीते कई वर्षों से झील और नदियों का पानी लगातार दूषित हो रहा है। हालांकि, वर्तमान में एक झील ऐसी भी है, जो कि पूरी दुनिया में सबसे साफ झील है। क्या आपको इस झील के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस झील के बारे में जानेंगे।

सबसे साफ झील
सबसे साफ झील

दुनिया में आपने कई झीलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। प्राकृतिक सुंदरता में झीलों का अधिक योगदान है। इसके साथ ही पीने के पानी और जल संरक्षण के लिए भी झीलों का महत्व है। वर्तमान में देश-दुनिया में कई झीलें मौजूद हैं, जिनमें आपने हरा पानी देखा होगा, जो कि इसमें मौजूद काई(एल्गी) की वजह से होता है।

हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया में एक झील ऐसी भी है, जिसका पानी सबसे साफ है। यह पानी इतना साफ है कि इस झील की तलहटी में मौजूद पत्थरों को भी आसानी से देखा जा सकता है। वहीं, खास बात यह भी है कि झील के पानी को किसी भी व्यक्ति द्वारा छूने पर मना है। इस लेख के माध्यम से हम इस झील के बारे में जानेंगे। 

 

यह झील है सबसे साफ 

यदि आप प्रकृति प्रेमी है, तो आपके के लिए न्यूजीलैंड जगह खास हो हो सकती है। क्योंकि, यहां दक्षिणी आल्प्स के उत्तरी भाग में नेलसन लेक नेशनल पार्क में ब्लू लेक(नीली झील) मौजूद है। इस झील का पानी इतना साफ है कि इसे ऊपर से देखने पर झील कांच की तरह दिखती है और आसानी से झील की तलहटी को देखा जा सकता है। 

 

झील के पानी को छूना है मना

इस झील को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत आस्था है। यही वजह है कि यहां के स्थानीय लोग इस झील को बहुत पवित्र मानते हैं। ऐसे में इस झील में किसी भी व्यक्ति को उतरना या तैरना मना है। यहां तक की इस झील को छून पर भी प्रतिबंध है।

स्थानीय लोग इसे लैंड ऑफ पीसफुल वॉटर्स कहते हैं। कुछ साल पहले इसमें एक शैवाल पाई गई थी, जिससे पानी दूषित होता है। ऐसे में तब से यहां पर प्रतिबंध का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब इस झील के संरक्षण के लिए यहां पर एक वॉर्डन भी तैनात किया गया है, जो कि यहां आने वाले सैलानियों पर नजर रखता है। 

 

देखने के लिए पहुंचते हैं पर्यटक

इस झील की सुंदरता देश-विदेश में बहुत प्रसिद्ध है। यही वजह है कि इस झील को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। शीशे की तरह दिखने वाली यह झील एकाएक कई लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। इस झील का पानी इतना साफ है कि आप करीब 80 मीटर की दूरी से भी इसके पानी में देख सकते हैं और आपको पानी में मौजूद चीजें नजर आएंगी। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News