गोल्डन गेट ब्रिज आधुनिक विश्व के आश्चर्यों में से एक है,जो आज विश्व स्तर पर सैन फ्रांसिस्को शहर (यूएसए) की पहचान बन चुका है और इसे ‘सिटी ऑफ़ गोल्डन गेट’ कहा जाने लगा है| इसका निर्माण चार्ल्स डी. मार्शल और होवर्ड एच. मैकक्लिंटिक द्वारा स्थापित बेथलेहम स्टील कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी मैकक्लिंटिक-मार्शल कंस्ट्रक्शन ने किया था और रुपरेखा (Design) इंजीनियर जोसेफ स्ट्रॉस ने बनायी थी|
Image Courtesy: www.geni.com
गोल्डन गेट ब्रिज से जुड़े दस 10 रोचक तथ्य
1. इस ब्रिज का निर्माण सैन फ्रांसिस्को शहर की आबादी को बढ़ाने और आर्थिक मंदी के दौर में रोजगार पैदा करने के लिए किया गया था |
2. 20वीं सदी में निर्मित दस सबसे महत्वपूर्ण इमारतों की सूची में गोल्डन गेट ब्रिज को दूसरा स्थान दिया गया |
3. यह विश्व का सबसे लंबा लटकता/झूलता हुआ ब्रिज (Suspension Bridge) है| यह पहला ऐसा ब्रिज है जिसके निर्माण में कंक्रीट को मिक्स करने वाले ड्रम से युक्त ट्रकों (Rotating drum mixer cconcrete trucks) का प्रयोग किया गया था|
4. 27 मई, 1937 को गोल्डन गेट ब्रिज का उद्घाटन किया गया था | वर्तमान में 120,000 कारें प्रतिदिन इससे होकर गुजराती हैं |
5. यह सैन फ्रांसिस्को खाड़ी को प्रशांत महासागर से जोड़ता है, जिसकी लम्बाई 4200 फीट है |
6. इसका डिजायन इस तरह से तैयार किया गया है कि यह 8 मैग्नीट्यूड तक के भूकंप और 90 मील/घंटे तक की तूफानी हवाओं को बर्दाश्त कर सके |
7. इस ब्रिज को अंतराष्ट्रिये नारंगी (International Orange) रंग से रंगा गया है ताकि कोहरे में भी स्पष्ट दिखाई दे सके |
8. गोल्डन गेट ब्रिज में इतनी अधिक लम्बाई की केबलों का प्रयोग किया गया है कि उनसे भूमध्यरेखा (Equator) के सहारे पूरी पृथ्वी को तीन बार घेरा जा सकता है |
9. ऐसा कहा जाता है कि केविन ब्रिग्स, जो हाईवे की निगरानी करने वाले अफसर (Highway Patrol Officer) हैं, 1994 से लेकर अब तक लगभग 200 लोगों को गोल्डन गेट पर आत्महत्या करने से बचा चुके हैं |
10. यह ब्रिज 90 फीट चौड़ा और समुद्र तल से 220 फीट ऊँचा है| इसमें 6 ड्राइविंग लेन और दो साइडवाक (sidewalk) हैं, जिनकी चौड़ाई क्रमशः 62 फीट और 10 फीट है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation