पौधों में प्रकाशसंश्लेषण पर सामान्यज्ञान के प्रश्न और उत्तर (भाग-2)

Nov 25, 2016, 18:05 IST

प्रकाश संश्लेषण पर आधारित प्रश्न-उत्तर (भाग 2) में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया, प्रक्रिया-स्थल और पौधों के लिए उसके महत्व जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए हैं जो आईएएस, पीएससी, एसएससी, रेलवे जैसे विभिन्न परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|

हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के द्वारा स्वतः ही भोजन का निर्माण करते हैं| क्लोरोप्लास्ट ‘पादप कोशिकाओं’ में पाया जाने वाला ‘ओर्गेनल’ (organelle) है, जिसमें प्रकाश संश्लेषण की क्रिया सम्पन्न होती है| प्रकाश संश्लेषण का प्राथमिक उत्पाद ग्लूकोज है, जो कार्बन डाइऑक्साइड और पानी के अणुओं से बनता है और द्वितीयक उत्पाद ऑक्सीजन है, जो अपशिष्ट के रूप में वातावरण में मुक्त होता है| इस लेख में प्रकाश संश्लेषण पर आधारित प्रश्न-उत्तर (भाग 2) को शामिल किया गया है, जिसमें प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया, प्रक्रिया-स्थल और पौधों के लिए उसके महत्व जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल हैं जो आईएएस, पीएससी, एसएससी, रेलवे जैसे विभिन्न परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|

1. प्रकाश संश्लेषण में पहला चरण क्या है?

A. ATP का उत्पादन

B. NADPH का निर्माण

C. प्रकाश के माध्यम से क्लोरोफिल वर्णक के एक इलेक्ट्रॉन में हलचल

D. ग्लूकोज का निर्माण

Ans. C

2. निम्नलिखित में से किस प्रतिक्रिया के कारण PGA प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में फोस्फोग्लिसरलडीहाइड (phosphoglyceraldehyde) में बदल जाता है?

A. ऑक्सीकरण

B. अवकरण

C. इलेक्ट्रोलाइसिस

D. हाइड्रोलाइसिस

Ans. B

3. दिन के समय में जब पौधों में श्वसन की दर प्रकाश संश्लेषण की तुलना में कम होती है, उस समय ऑक्सीजन के उत्पादन एवं खपत का अनुपात क्या होता है?

A. 1: 1

B. 10: 1

C. 50: 1

D. 5: 1

Ans. B

4. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड के छह अणुओं को ग्लूकोज में बदलने के लिए कितने NADPH और ATP अणुओं की आवश्यकता होती है?

A. 3 ATP और 2 NADPH

B. 6 ATP और 6 NADPH

C. 12 ATP और 18 NADPH

D. 18 ATP और 12 NADPH

Ans. D

5. निम्नलिखित आंतरिक कारकों में कौन-से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं?

A. रंध्र का आकार, स्थिति और संरचना

B. पत्तों की कोशिकाओं की सिकुड़न का रख-रखाव

C. पर्णमध्यक (mesophyll) में क्लोरोप्लास्ट का सापेक्ष अनुपात और वितरण

D. उपरोक्त सभी

Ans. D

फलों में पाये जाने वाले विभिन्न विटामिन्स तथा खनिज

6. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले बाह्य कारकों के नाम बताएं?

A. प्रकाश की तीव्रता

B. कार्बन डाइऑक्साइड की सघनता

C. तापमान

D. उपरोक्त सभी

Ans. D

7. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन अप्रकाशिक अभिक्रिया (Dark Reaction) के संबंध में सही है:

I. इस अभिक्रिया में क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा में कार्बन डाइऑक्साइड का स्थिरीकरण (fixation) और अपचयन (reduction) होता है|

II. इस अभिक्रिया के लिए प्रकाश की उपस्थिति अनिवार्य है|

III. इस अभिक्रिया को केल्विन-चक्र भी कहते हैं|

कूट:

A. केवल I और II सही है

B. केवल II और III सही है

C. केवल I और III सही है

D. I, II और III सभी सही है

Ans. C

8. NADP क्या है?

A. यह एक एंजाइम है

B. यह एक सह-एंजायम है

C. यह s-RNA का एक हिस्सा है

D. यह t-RNA का एक हिस्सा है

Ans. C

9. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन प्रकाशीय अभिक्रिया के संबंध में सही है?

I. इस अभिक्रिया में क्लोरोफिल पिगमेंट द्वारा प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित कर उसे रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है|

II. इस अभिक्रिया में ऊर्जा को ATP के रूप में जमा किया जाता है|

III. इस अभिक्रिया में NADPH2 का उत्पादन होता है|

कूट:

A. केवल I और II सही है

B. केवल I और III सही है

C. केवल II सही है

D. I, II और III सभी सही है

Ans. D

10.  प्रकाशसंश्लेषण है:

A. एक ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया

B. संश्लेषण अभिक्रिया

C. जैविक अभिक्रिया

D. प्रतिस्थापन अभिक्रिया

Ans. A

पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के द्वारा स्वतः ही भोजन का निर्माण करते हैं| इसके अलावा पौधों की पत्तियों में क्लोरोफिल वर्णक उपस्थित होने के कारण उसका रंग हरा होता है| इन प्रश्नों की मदद से हम पौधों के लिए प्रकाश संश्लेषण का महत्व, भोजन बनाने और वातावरण में ऑक्सीजन मुक्त करने की प्रकिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

पौधों में परिसंचरण तंत्र की क्रियाविधि

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News