जब समाचारों को पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता है तो उसे 'समाचार पत्र' (News Paper)कहा जाता है | 'न्यू' (New) का अर्थ होता है- 'नया' और 'न्यूज' (News) अर्थात् समाचार हुआ उसका बहुवचन, यानि ताजा से ताजा और नई से नई बात समाचार हाती है। अतः समाचार को सदैव नया, दिलचस्प, मनोरंजक और महत्वपूर्ण होना चाहिए। समाचार पत्रों को प्रकाशन निश्चित समय-अंतराल पर होता है | इसीलिए ये साप्ताहिक, दैनिक,मासिक आदि किसी भी तरह के हो सकते हैं | वर्तमान में कुछ समाचार पत्रों का ऑनलाइन प्रकाशन भी होने लगा है | प्रत्येक देश में समाचार पत्रों का प्रकाशन होता है, उन्हीं में से कुछ प्रमुख समाचार पत्रों का विवरण यहाँ दिया गया है |
देश | समाचार-पत्र | प्रकाशन-स्थल | भाषा |
अर्जेंटीना | ला नेशन (La Nación) | ब्यूनस आयर्स | स्पेनिश |
ऑस्ट्रेलिया | द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड | सिडनी | अंग्रेजी |
ऑस्ट्रिया | डाई प्रेस (Die Presse) | वियना | जर्मन |
बांग्लादेश | द डेली स्टार | ढाका | अंग्रेजी |
ब्राजील | ओ एस्तादो द साओ पाउलो (O Estado de S. Paulo) | साओ पाउलो | पुर्तगाली |
बेल्जियम | द स्टैण्डर्ड (De Standard) | ग्रूट बिज्गार्देन (Groot-Bijgaarden) | डच |
कनाडा | द ग्लोब एंड मेल | टोरंटो | अंग्रेजी |
कनाडा | ला प्रेस (La Presse) | मॉन्ट्रियल | फ्रेंच |
चिली | एल मर्क्युरियो (El Mercurio) | सैंटियागो | स्पेनिश |
चीन (हांग कांग) | साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट | हांग कांग | अंग्रेजी |
मिस्र | अल- अहराम (Al-Ahram) | काहिरा | अरबी |
फ्रांस | ली फिगारो (Le Figaro) | पेरिस | फ्रेंच |
फ्रांस | ली मोंडे (Le Monde) | पेरिस | फ्रेंच |
जर्मनी | फ्रैन्क्फर्टर अल्जेमिएने ज़ितुंग (Frankfurter Allgemeine Zeitung) | फ्रैंकफर्ट | जर्मन |
जर्मनी | सुदेउत्स्चे ज़ितुंग (Süddeutsche Zeitung) | म्युनिख | जर्मन |
जर्मनी | डाई ज़िट (Die Zeit) | हैम्बर्ग | जर्मन |
ग्रीस | काथिमेरिनी (Kathimerini) | एथेंस | ग्रीक |
हंगरी | नेप्स्जाबदसग (Népszabadság) | बुडापेस्ट | हंगरी |
भारत | द टाइम्स ऑफ़ इंडिया | मुंबई | अंग्रेजी |
इंडोनेशिया | कोम्पास | जकार्ता | इण्डोनेशियाई |
ईरान | एतेलात (Ettela'at) | तेहरान | फारसी |
आयरलैंड | द आयरिश टाइम्स | डब्लिन | अंग्रेजी |
इज़रायल | हारेत्ज़ (Haaretz) | तेल अवीव | हिब्रू और अंग्रेजी |
इटली | कोरिएरे डेल्ला सेरा (Corriere della Sera) | मिलान | इतालवी |
जापान | असाही शिम्बुन (Asahi Shimbun) | ओसाका | जापानी |
केन्या | डेली नेशन | नैरोबी | अंग्रेजी |
मलेशिया | न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स (New Straits Times) | कुआलालामपुर | अंग्रेजी |
नीदरलैंड | एनआरसी हन्देल्स्ब्लाद (NRC Handelsblad) | एम्सटर्डम | डच |
नॉर्वे | आफ्तेनपोस्तेन (Aftenposten) | ओस्लो | रिक्स्मल(Riksmål) |
पुर्तगाल | डिअरिओ डे नोतिसिअस (Diário de Notícias) | लिस्बन | पुर्तगाली |
सर्बिया | डानस (Danas) | बेलग्रेड | सर्बियाई |
सर्बिया | पोलिटिका | बेलग्रेड | सर्बियाई |
सिंगापुर | द स्ट्रेट्स टाइम्स (The Straits Times) | सिंगापुर | अंग्रेजी |
दक्षिण कोरिया | चोसुन इल्बो (Chosun Ilbo) | सियोल | कोरियाई |
स्पेन | एल पैस (El País) | मैड्रिड | स्पेनिश |
स्वीडन | दजेंस नीहेटर (Dagens Nyheter) | स्टॉकहोम | स्वीडिश |
स्विट्ज़रलैंड | नुए ज़ुर्चेर ज़ितुंग (Neue Zürcher Zeitung) | ज्यूरिख | जर्मन |
तुर्की | हुर्रियत (Hürriyet) | इस्तांबुल | तुर्की |
यूनाइटेड किंगडम | द डेली टेलीग्राफ | लंदन | अंग्रेजी |
यूनाइटेड किंगडम | द इंडिपेंडेंट | लंदन | अंग्रेजी |
यूनाइटेड किंगडम | द टाइम्स | लंदन | अंग्रेजी |
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका | लॉस एंजेल्स | लॉस एंजेल्स | अंग्रेजी |
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका | द न्यूयॉर्क टाइम्स | न्यूयॉर्क सिटी | अंग्रेजी |
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका | द वाशिंगटन पोस्ट | वाशिंगटन डी.सी. | अंग्रेजी |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation