हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ के नाम से भी जाना जाता है | यह भारत का उत्तरी राज्य है जिसकी सीमा उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब और दक्षिण में उत्तराखण्ड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लगती है | इस राज्य की पश्चिमी सीमा चीन (तिब्बत) से सटी हुई है | हिमाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित हो चुका है | कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या की प्रतिशतता के मामले में इसका हिमाचल प्रदेश का भारत में प्रथम स्थान है |
Source: http://www.go2india.in/himachal/
हिमाचल प्रदेश : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 55,673 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 25 जनवरी, 1971 |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 68.64 लाख |
4. प्रमुख भाषाएँ | हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी और किन्नौरी |
5. राजधानी | शिमला |
6. संसद सदस्य | लोकसभा- 4, राज्य सभा-3 |
7. विधानमंडल | एकसदनीय (68 सीटें) |
8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | जुब्बरहाथी ( शिमला ), गग्गल (कांगड़ा) |
9. प्रमुख शहर | शिमला, सोलन, धर्मशाला, मंडी, चंबा, सुंदरनगर |
10. त्यौहार | बैशाखी , दीपावली ,होली , दशहरा , फुलैच उत्सव (किन्नौर) |
11. अर्थव्यवस्था | आकार-16.162 बिलियन अमेरिकी डॉलर | हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और पर्यटन पर आधारित है | यहाँ की 71% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है | |
12. साक्षरता | 82.80 % |
13. जिले | 12 |
14. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 972 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
15. शिशु लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 909 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
16. प्रमुख लोक नृत्य | किन्नौरी-नटी, गुग्गा, झमाकदा, छनक-छन, घुरेही, दन्द्रस, थोडा, कुल्लू-नटी |
17. प्रमुख फसलें | गेहूँ, मक्का, चाय, सेब |
18. प्रमुख खनिज | स्लेट, जिप्सम, चूनापत्थर, डोलोमाइट, बायराइट, पायराइट |
19. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | कुल्लू-मनाली( जोगिनी प्रपात), शिमला, चंबा (खजियार झील), चमेरा झील, कसौली, मंगरा, डलहौजी, कलातोप वन्यजीव अभयारण्य |
20. जनघनत्व | 123 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
21. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (95.16%) ईसाई (0.18%) इस्लाम (2.18%) सिख (1.16%) जैन (0.02%) बौद्ध (1.14%) अन्य (0.2%) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation