पश्चिम बंगाल भारत का पूर्वी राज्य है, जिसकी सीमायें उत्तर में सिक्किम, पूर्व में बिहार व झारखण्ड, दक्षिण में ओडिशा राज्य से मिलती हैं| यह उत्तर में नेपाल व भूटान और पश्चिम में बांग्लादेश के साथ भारत की अन्तराष्ट्रीय सीमा का निर्माण करता है | 15 अगस्त ,1947 में भारत के विभाजन के कारण बंगाल का पूर्वी भाग पूर्वी पाकिस्तान (जिसे वर्तमान में बांग्लादेश कहते हैं) के नाम से पकिस्तान में मिल गया और पश्चिमी भाग भारत में ही रह गया जिसे पश्चिम बंगाल राज्य के नाम से जाना गया | पश्चिम बंगाल भारत का दूसरा सर्वाधिक जनघनत्व वाला राज्य है | यह राज्य सुंदरवन में पाए जाने वाले रॉयल बंगाल टाइगरों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है |
पश्चिम बंगाल : एक नजर में
क्षेत्रफल | 88752 वर्ग किमी. |
राज्य के रूप में गठन | 15 अगस्त, 1947 |
जनसंख्या (जनगणना,2011) | 3.33 करोड़ |
प्रमुख भाषा | बंगाली |
राजधानी | कोलकाता |
संसद सदस्य | लोकसभा-42,राज्य सभा-16 |
विधानमंडल | एकसदनीय-294 सीटें |
हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | नेता जी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता |
प्रमुख शहर | कोलकाता, हावड़ा, खड़गपुर, आसनसोल, मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, आसनसोल, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग |
अर्थव्यवस्था | 138.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि व उद्योग पर आधारित है | |
साक्षरता | 77.08% |
जिले | 20 |
लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 947 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
प्रमुख नदियाँ | गंगा, भागीरथी, मयूराक्षी, दामोदर, तीस्ता, महानंदा, सुबर्णरेखा, रूपनारायण |
पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, जलदापारा राष्ट्रीय पार्क, शान्तिनिकेतन, हावड़ा ब्रिज, सुंदरवन, बेलूर मठ, इडेन गार्डन |
जनघनत्व | 1,029 व्यक्ति/वर्ग किमी.( भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनघनत्व वाला राज्य) |
सीमावर्ती राज्य/ देश | सिक्किम, झारखण्ड, बिहार, ओडिशा, असम राज्य तथा नेपाल, बांग्लादेश व भूटान देश |
उच्च न्यायालय | कोलकाता |
प्रमुख नृत्य | छाऊ, रविन्द्र नृत्य |
पर्व एवं त्यौहार | दुर्गा पूजा यहाँ का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्व है, अन्य पर्वों में काली पूजा, बसंत पंचमी, शिवरात्रि, लक्ष्मी पूजा, ईद-उल-फितर शामिल है |
प्रमुख खनिज | कोयला, चीनी मिट्टी |
धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (70.53%) इस्लाम (27.01%) सिख (0.07%) ईसाई (0.72%) जैन (0.06%) बौद्ध (0.30%) |
प्रमुख पत्तन | कोलकाता, हल्दिया |
Image Source: www.in4india.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation