प्रिंसिपल-टीचर्स को CBSE सिखाएगा 'एबीसी मॉडल’, अगले माह होगा राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन

Last Updated: Nov 13, 2025, 14:06 IST

CBSE अब स्कूल प्रिंसिपलों और काउंसलरों को 'एबीसी मॉडल’ की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है, ताकि वे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें। साथ ही, बोर्ड अगले महीने राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें देशभर के शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी होगी।

CBSE to train principals counselors on ABC Model
CBSE to train principals counselors on ABC Model

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य और इमोशनल वेल बीइंग को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। CBSE अब स्कूल प्रिंसिपलों और काउंसलरों को छात्रों के बीच सकारात्मक बदलाव लाने के लिए "एबीसी मॉडल" की ट्रेनिंग देगा।

बोर्ड की ओर से अगले महीने 5 दिसंबर, 2026 को ‘राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन’ आयोजित करने का फैसला लिया है। CBSE बोर्ड ने स्कूलों के सभी प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, टीचर्स और काउंसलरों को इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने का आदेश दिया है, जिससे वह इसका लाभ उठाने के साथ हर स्कूलों में अपना सकें।

CBSE का 'एबीसी मॉडल' क्या है?

CBSE का 'एबीसी मॉडल' एक साइकोलॉजिस्ट ढांचा है, जो छात्रों को पॉजिटिव व्यवहार अपनाने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है। यह मॉडल विशेष रूप से स्कूलों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-सम्मान को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है।

'एबीसी' तीन महत्वपूर्ण घटकों का प्रतिनिधित्व करता है। 

कंपोनेंट

हिंदी में अर्थ 

उद्देश्य 

A - Aspiration

आकांक्षा

छात्रों में बड़े लक्ष्य और पॉजिटिव भविष्य के लिए विकसित करना।

B - Behavior

व्यवहार

अच्छे आचरण, सामाजिक कौशल और इमोशनल माइंड को बढ़ावा देना।

C - Competence

योग्यता

छात्रों की क्षमताओं और कौशल को बढ़ाना।

राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन की डिटेल्स 

“राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन” CBSE द्वारा 5 दिसंबर, 2026 को सुबह 9:30 से शाम  5.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह छात्रों के साथ-साथ टीचर्स के लिए भी एक प्रमुख प्रोग्राम होगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य 'एबीसी मॉडल' पर चर्चा करना है।

Direct Link - CBSE National Adolescent Summit 2025

डिटेल्स 

जानकारी 

आयोजक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

डेट 

5 दिसंबर, 2026

टाइम 

सुबह 9:30 से शाम 5.30

स्थान 

CBSE Integrated Office Complex, Sector-23, Phase - 1, Dwarka New Delhi 110077

प्रतिभागी

स्कूल प्रिंसिपल, काउंसलर और शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट 

मुख्य लक्ष्य

स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता और 'एबीसी मॉडल' को लागू करने पर प्रशिक्षण देना।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2025, 14:04 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News