काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड एग्जाम 2026 की ऑफिशियल डेटशीट जारी कर दी है। सभी छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपनी कक्षा के अनुसार डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
Important Dates of Exam: ISC 12वीं और ICSE 10वीं की एग्जाम डेट्स
CISCE ने पिछले साल की तुलना में इस बार एग्जाम की शुरुआत थोड़ी पहले कर दी गई है। डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| कक्षा | एग्जाम शुरू होने की डेट | एग्जाम खत्म होने की डेट |
| ISC (12वीं) | 12 फरवरी 2026 | 6 अप्रैल 2026 |
| ICSE (10वीं) | 17 फरवरी 2026 | 30 मार्च 2026 |
Direct Link - ICSE and ISC Class 10th and 12th date sheet
डेटशीट कैसे करें डाउनलोड?
सभी छात्र CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी कक्षा के अनुसार डेटशीट को हमारे बताए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप्स।
- डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Notice Board' या 'Examinations' सेक्शन पर जाएं।
- 'ICSE/ISC Time Table 2026' या 'Schedule for Board Examinations 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- डेटशीट PDF फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- फिर, आप डेटशीट को डाउनलोड कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation