HBSE ओपन स्कूल सितंबर 2025 का रिजल्ट घोषित, 10वीं का स्कोरकार्ड bseh.org.in करें डाउनलोड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा सेकेंडरी ओपन स्कूल ओपन स्कूल (HOS) एग्जाम रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। छात्र अपना रोल नंबर या नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा के साथ bseh.org.in पर लॉग इन करके रिजल्ट देख सकते हैं।
HBSE 10th Open School Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा सेकेंडरी ओपन स्कूल (HOS) एग्जाम रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने आखिरकार कक्षा 10वीं ओपन स्कूल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन सभी छात्रों के लिए घोषित किया गया है, जो सीटीपी (CTP), ओसीटीपी (OCTP), री-अपीयर, आंशिक इंप्रूवमेंट (Partial Improvement), फुल इंप्रूवमेंट और एडिशनल कैटेगरी (Additional Category) के लिए एग्जाम में शामिल हुए।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर या नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि या पंजीकरण संख्या और कैप्चा का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सभी छात्र HBSE सेकेंडरी ओपन स्कूल एग्जाम रिजल्ट 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
HBSE Secondary HOS Exam Result 2025 - Click Here
HOS Result 2025: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में
HBSE सेकेंडरी ओपन स्कूल एग्जाम रिजल्ट 2025 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
| डिटेल्स | इंफॉर्मेशन (HOS) |
| बोर्ड का नाम | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी |
| एग्जाम का नाम | सेकेंडरी ओपन स्कूल परीक्षा |
| एग्जाम का साल | सितंबर/अक्टूबर 2025 |
| रिजल्ट की घोषणा | 03 नवंबर 2025 |
| कक्षा | 10वीं (सेकेंडरी ) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
HBSE 10वीं HOS का रिजल्ट कैसे चेक करें?
ओपन स्कूल कक्षा 10वीं सितंबर 2025 का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। साथ ही, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. होम पेज पर 'रिजल्ट्स' सेक्शन में जाएं।
3. "Secondary (HOS) Exam Sept./Oct.-2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि (Date of Birth) फिल करें।
5. फिर, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
6. रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.
