ग्रुप X और Y के कर्मचारियों को PBOR (पर्सन बिलो ऑफिसर रैंक) या एयरमैन कहा जाता है। ग्रुप X में एयरमैन तकनीकी क्षेत्रों में अपने ट्रेड में काम करते हैं जबकि ग्रुप Y में एयरमैन गैर-तकनीकी ट्रेड में काम करते हैं। ग्रुप X के ट्रेड में पद इस प्रकार हैं: एयरफ्रेम फिटर, प्रोपल्शन फिटर, वेपन फिटर, इलेक्ट्रिकल फिटर, इलेक्ट्रॉनिक फिटर, मैकेनिकल फिटर, ऑटोमोबाइल फिटर और वर्कशॉप फिटर। दूसरी ओर, ग्रुप Y के ट्रेड में पद इस प्रकार हैं: लेखा सहायक, प्रशासनिक सहायक, रसद सहायक, ऑपरेशन सहायक, चिकित्सा सहायक, IAF पुलिस और सुरक्षा, ग्राउंड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, पर्यावरण सेवा सहायक, मौसम सहायक , संगीतकार और क्रिप्टोग्राफर।
Airmen Group X and Y: Eligibility, Exam Pattern and Syllabus
ग्रुप X और Y में एयरमैन का वेतन
जब भारतीय वायुसेना ग्रुप X और Y में एयरमैन का चयन करती है तो उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान, दोनों ग्रुप में एयरमैन को 14,600 रु का स्टाइपेंड दिया जाता है। प्रशिक्षण समाप्त हो जाने के बाद ग्रुप X में एयरमैन को 33,100 रु प्रति माह दिए जाते हैं। जो भी महंगाई भत्ता उस समय लागू होता है वह भी एयरमैन को दिया जाता है। ग्रुप Y में एयरमैन को प्रति माह 26,900 रु दिए जाते हैं। जो भी महंगाई भत्ता उस समय लागू होता है वह भी एयरमैन को दिया जाता है। बाद के वर्षों में वेतन बढ़ता है। महंगाई भत्ते की गणना पे बैंड + ग्रेड पे + MSP के कुल योग पर की जाती है। सैन्य सेवा वेतन (MSP) सभी एयरमैन को प्रति माह दिया जाता है।
Salary and Promotion of Air Force Officers
एयरमैन को अन्य लाभ
वेतन के अलावा, एयरमैन को विभिन्न लाभ भी मिलते हैं। ये लाभ निम्नलिखित हैं:
- सिटी कॉम्पेन्सेटरी अलाउंस
- परिवहन भत्ता
- आवास
- राशन
- स्वयं और आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधा
- स्वयं और परिवार के लिए LTC
- शिक्षा के लिए ऋण
- घर की मरम्मत या बहन / बेटी की शादी के लिए ब्याज मुक्त ऋण
- बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
- प्राकृतिक आपदा, व्हीलचेयर आदि के लिए अनुदान
- सेवा, अपंगता, विकलांगता, युद्ध में घायल होने पर पेंशन
- विकलांगता और मृत्यु को कवर करने वाला समूह बीमा
- कम्पोजिट पर्सनल मेंटेनेंस भत्ता
- हाई अलटीटूड अलाउंस
- फील्ड एरिया/मॉडिफाइड फील्ड एरिया अलाउंस
सेवानिवृत्ति के बाद, एयरमैन कैंटीन सुविधाओं के अलावा पेंशन, चिकित्सा बीमा और ग्रेच्युटी के हकदार होते हैं। इसके अलावा, वायु सेना एयरमैन को एक पूर्व सैनिक के रूप में सरकारी सेवाओं में उम्र में छूट और आरक्षण की अनुमति भी देता है।
AFCAT Exam 2019: Eligibility, Exam Pattern and Syllabus
एयरमैन की प्रोमोशन की संभावनाएं
समय और विशेषज्ञता के साथ, एयरमैन वायु सेना में उच्च रैंक तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, योग्य एयरमैन 19 से 20 वर्ष की आयु सीमा में फ्लाइंग ब्रांच में एक अधिकारी के रूप में चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेवारत अधिकारी ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं (चिकित्सा के अलावा) में अधिकारी के पद पर चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
IAF में प्रोमोशन निम्नलिखित पर आधारित है:
(a) वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (AAR / AR / ACR): प्रोमोशन के लिए 'वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (AAR)' आधार होता है जिसे हर साल वरिष्ठ अधिकारी, जिसके तहत एयरमैन काम करते हैं, द्वारा तैयार किया जाता है । यह सभी रैंकों के लिए मान्य होता है।
(b) प्रोमोशन परीक्षा: AAR के अलावा, एयरमैन को अगले प्रोमोशन के लिए प्रोमोशन परीक्षा को पास करने की आवश्यकता होती है। प्रोमोशन परीक्षा यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है कि एयरमैन को पेशेवर ज्ञान के अलावा वायु सेना कानून, सर्विस राइटिंग, प्रशासन और सैन्य इतिहास पर आवश्यक ज्ञान हो।
(c) न्यूनतम सेवा: प्रोमोशन के लिए अगली आवश्यक चीज किसी रैंक में 'न्यूनतम सेवा' है। प्रोमोशन के लिए यह आवश्यक होता है। वर्तमान में सेवा की न्यूनतमअवधि इस प्रकार है:
रैंक |
सेवा की न्यूनतम अवधि |
Leading Aircraftsman से Corporal |
5 वर्ष |
Corporal से Sergeant |
13 वर्ष 6 महीने |
Sergeant से Junior Warrant Officer |
17 वर्ष |
Junior Warrant Officer से Warrant Officer |
23 वर्ष |
Warrant Officer से Master Warrant Officer |
28 वर्ष |
रैंक बढ़ने के साथ, एयरमैन का वेतन भी बढ़ जाता है। पूरा विवरण निम्नलिखित है:
एयरमैन का रैंक (प्रोमोशन वर्टिकल) |
पे मैट्रिक्स लेवल |
प्रारंभिक बेसिक पे |
सैन्य सेवा वेतन (MSP) |
Aircraftsman |
3 |
21,700 रूपए |
5200 रूपए |
Leading Aircraftsman |
3 |
21,700 रूपए |
5200 रूपए |
Corporal |
4 |
25,500 रूपए |
5200 रूपए |
Sergeant |
5 |
29,200 रूपए |
5200 रूपए |
Junior Warrant Officer |
6 |
35,400 रूपए |
5200 रूपए |
Warrant Officer |
7 |
44,900 रूपए |
5200 रूपए |
Master Warrant Officer |
8 |
47,600 रूपए |
5200 रूपए |
अब, उम्मीदवारों के लिए यह स्पष्ट है कि वायुसेना एयरमैन को कैरियर में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। सेवा के दौरान हासिल करने को बहुत कुछ है। वेतन आकर्षक है, कई लाभ हैं और प्रोमोशन की पर्याप्त गुंजाइश भी है।
Comments