Bihar Civil Court Clerk Admit Card 2024: बिहार सिविल कोर्ट, पटना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लर्क के पद के लिए परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की घोषणा कर दी है। क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर और चपरासी/ऑर्डरली (ग्रुप डी) के पद के लिए बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड स्टाफ के तहत कुल 7692 पदों को भरा जाएगा। स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर और चपरासी/ऑर्डरली के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
Bihar Civil Court Clerk Admit Card 2024 Release Date OUT
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से पहले यानि 9 दिसंबर 2024 को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार जिसने इस भर्ती पदों के लिए आवेदन करने वाले किया है, वे आधिकारिक बिहार सिविल कोर्ट वेबसाइट से बिहार सिविल कोर्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी और अपना एडमिट कार्ड प्रिंट करने के लिए निर्देशों का पालन करना होगा।
Bihar Civil Court Clerk Admit Card 2024 का अवलोकन
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 और परीक्षा तिथि के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।
भर्ती निकाय | बिहार सिविल कोर्ट |
पद का नाम | क्लर्क |
रिक्त पदों की संख्या | 3325 |
परीक्षा तिथि | 22 दिसंबर 2024 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 9 दिसंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://districts.ecourts.gov.in |
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (आधिकारिक वेबसाइट के नाम की पुष्टि के लिए नियमित अपडेट चेक करें।)
- एडमिट कार्ड लिंक खोजें: होमपेज पर "बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करें: अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- सबमिट करें: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड और प्रिंट: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या या जानकारी में त्रुटि होने पर आप बिहार सिविल कोर्ट के हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण: एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में प्रवेश के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना न भूलें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation