Bihar Vidhan Parishad Bharti 2023: बिहार विधान परिषद ने असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क के 172 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवार जिनकी आयु 18 वर्ष है वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 25 जुलाई 2023 से शुरू हो गई है और 21 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी।
उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छा रखते है, वे ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Parishad Bharti 2023 अधिसूचना डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से बिहार विधान परिषद भारती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023 हाइलाइट
बिहार विधान परिषद भर्ती 2023 अधिसूचना के जरिए 172 रिक्त पदों की घोषणा की गई है। आप बिहार विधान परिषद भर्ती 2023 परीक्षा के बारे में सभी अवश्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
संगठन | बिहार विधान सभा सचिवालय |
पोस्ट नाम | असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क |
पद | 172 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
पंजीकरण तिथियाँ | 25 जुलाई 2023- 21 अगस्त 2023 |
नौकरी करने का स्थान | बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट | vidhansabha.bih.nic.in |
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023 Apply link |
Bihar Vidhan Parishad Bharti 2023 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास होना चाहिए।
आयु-सीमा: आवेदक की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:
- बिहार के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए : 150 रुपये
- सभी महिला उम्मीदवार (बिहार के स्थायी निवासी) के लिए: 150 रुपये
- बिहार की अन्य श्रेणियाँ और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए: 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।
Bihar Vidhan Parishad Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
बिहार विधान परिषद भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया यहां देख सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, "बिहार विधान परिषद भर्ती 2023 आवेदन लिंक" पर क्लिक करें।
- आवश्यक सभी जर्द करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद बिहार विधान परिषद भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य में आगे की जानकारी के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation