BPNL Recruitment 2024: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (बीपीएनएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्र प्रभारी, केंद्र विस्तार अधिकारी और केंद्र सहायक के 1125 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मार्च से शुरू हो गई है, और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2024 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bharatiyapashupalan.com पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और शैक्षणिक योग्यता जैसे विवरण यहां देख सकते हैं।
BPNL Recruitment 2024: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती हाइलाइट
बीपीएनएल ने 1125 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आज यानि 14 मार्च, 2024 को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीचे दी तालिका में बीपीएनएल भर्ती 2024 प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी शामिल है:
बीपीएनएल भर्ती 2024 | |
भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड |
पदों की नाम | विभिन्न पद |
कुल रिक्तियां | 1125 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 12 मार्च 2024 |
आवेदन करने की तिथि | 14 मार्च 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मार्च 2024 |
BPNL Recruitment Notification PDF |
BPNL Vacancy 2024: रिक्त पदों की संख्या
केंद्र प्रभारी, केंद्र विस्तार अधिकारी और केंद्र सहायक की भर्ती के लिए कुल 1125 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। पदवार रिक्ति विवरण नीचे तालिका में देखें:
क्र.सं | पद का नाम | पदों की संख्या |
1. | केन्द्र प्रभारी | 125 |
2. | केंद्र विस्तार अधिकारी | 250 |
3. | केंद्र सहायक | 750 |
कुल | 1125 पद |
BPNL Recruitment Eligibility 2024: कौन कर सकता है आवेदन
बीपीएनएल परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पात्रता मानदंड और आयु सीमा अधिसूचना के साथ जारी की गई है। उम्मीदवार विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वी, 12वीं के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
आयु सीमा: बीपीएनएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
BPNL Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
BPNL भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- सबसे पहले, आपको BPNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर "नौकरियां" टैब पर क्लिक करें और BPNL भर्ती 2024 के लिए विज्ञापन ढूंढें।
- विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और योग्यता, अनुभव, और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
- फिर "आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक जांचें और जमा करें।
BPNL Jobs Salary 2024: जानें कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 37,500 रुपये से लेकर 43,500 रुपये तक सैलरी प्रदान की जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation