BPSC AE Admit Card 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 14 जुलाई 2025 से डाउनलोड के लिए जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट — bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in — पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। लॉगिन के बाद, उम्मीदवार आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC AE Admit Card 2025 Download Link
बिहार सहायक अभियंता प्रतियोगी परीक्षा (Bihar Assistant Engineer Competitive Exam) के लिए एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह हॉल टिकट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मान्य फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
BPSC AE Admit Card 2025 Direct Link | |
BPSC AE Admit Card 2025 Notice PDF |
BPSC AE Exam Shedule 2025: परीक्षा का समय
BPSC Assistant Engineer Admit Card 2025: बिहार सहायक अभियंता परीक्षा हाइलाइट्स
विज्ञापन संख्या 29-31/2025 के अंतर्गत बिहार सहायक अभियंता (Assistant Engineer) प्रतियोगी परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 1024 सहायक अभियंता पदों के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपने Admit Card आधिकारक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना Admit Card डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
BPSC AE परीक्षा 2025 में कुल 6 वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर होंगे, जो ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। इनमें से 4 पेपर सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होंगे, जबकि 2 पेपर उम्मीदवार की इंजीनियरिंग शाखा (सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल) के अनुसार वैकल्पिक होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और उसकी समय अवधि 1 घंटा होगी। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख में नीचे दी तालिका को देखें।
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद | सहायक अभियंता (Assistant Engineer) |
कुल रिक्तियां | 1024 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 14 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि (BPSC AE 2025 Exam) | 17, 18 और 19 जुलाई 2025 |
चयन प्रक्रिया | •लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (इंटरव्यू) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bpsc.bihar.gov.in |
कैसे करें BPSC AE Admit Card 2025 डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “BPSC AE Admit Card 2025 Link” पर क्लिक करें।
-
मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें (रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड)।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की पूरी जानकारी दी जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य है।
बीपीएससी एई हॉल टिकट 2025 पर उल्लिखित विवरण क्या है?
BPSC AE कॉल लेटर 2025 में परीक्षा और उम्मीदवार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल होती हैं। परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने और सटीकता बनाए रखने के लिए एडमिट कार्ड पर मौजूद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करना आवश्यक है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित प्रमुख जानकारी दी जाती है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी)
- लिंग और जन्म तिथि
बीपीएससी एई एडमिट कार्ड 2025 के साथ आवश्यक दस्तावेज़
परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने साथ लाने अनिवार्य हैं:
-
बीपीएससी एई एडमिट कार्ड 2025 की फोटो कॉपी
-
कोई भी एक वैध फोटो पहचान पत्र (मूल प्रति), जैसे:
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
मतदाता पहचान पत्र
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
पासपोर्ट
-
-
हाल ही में खींची गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
Comments
All Comments (0)
Join the conversation