BPSC प्रीलिम्स 2018: प्रश्न विश्लेषण और ब्रेक-अप

Dec 20, 2018, 13:08 IST

BPSC प्रीलिम्स का आयोजन 16 दिसंबर 2018 को राज्य के विभिन्न केंद्रों में किया गया। कई उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। छात्रों को BPSC प्रीलिम्स परीक्षा में केवल क्वालीफाई करना होता है। प्रश्न पत्र मध्यम तथा कठिन स्तर का था। प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प होने की वजह से पेपर हल करना थोड़ा मुश्किल था।

bpsc question analysis
bpsc question analysis

बहुप्रतीक्षित BPSC प्रीलिम्स16 दिसंबर 2018 को राज्य के विभिन्न केंद्रों में संपन्न हुए। BPSC प्रीलिम्स में कई उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न थे और दो घंटे की समय सीमा थी। छात्रों को BPSC प्रीलिम्स परीक्षा में केवल क्वालीफाई करना होता है और प्रीलिम्स परीक्षा के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएँगे। प्रश्नपत्र को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम से कठिन था। प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प थे जिससे सही विकल्प का चयन कठिन हो गया था।

BPSC Prelims Previous Year's Category- Wise Cut Off

BPSC प्रीलिम्स 2018: प्रश्नों का ब्रेक-अप

BPSC प्रीलिम्स 2018 में लगभग सभी विषयों से प्रश्न थे। BPSC प्रीलिम्स 2018 में कुल 150 प्रश्न थे और परीक्षा के लिए समय सीमा 2 घंटे थी। प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प थे जिसने सही विकल्प का चयन थोड़ा मुश्किल बना दिया। BPSC प्रीलिम्स 2018 में पूछे गए प्रश्नों का ब्रेक-अप नीचे दिया गया है:

विषय का नाम

प्रश्नों की संख्या

भूगोल

9

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

20

भारत का इतिहास

22

सम-सामयिकी

12

स्टैटिक GK

4

भारतीय राजनीति

15

भारत की अर्थव्यवस्था

8

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

4

भारत का स्वतंत्रता संग्राम

12

खेल और पुरस्कार

2

किताबें और लेखक

3

अंतरराष्ट्रीय

6

राज्य विशेष

20

संख्यात्मक योग्यता

10

अन्य

3

BPSC Prelims Exam 2018 Question Paper

BPSC प्रीलिम्स 2018 में पूछे गए प्रश्नों का ब्रेक-अप:

BPSC प्रीलिम्स 2018: प्रश्नों का टॉपिक- वाइज विश्लेषण

BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 में प्रश्न लगभग सभी विषयों से थे। BPSC प्रीलिम्स परीक्षा में जिन विषयों से प्रश्न पूछा गया था उनका विवरण यहां दिया गया है:

भूगोल में, 9 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • भारतीय भूगोल (सबसे ऊँचा पास, मेघालय पठार)
  • विश्व भूगोल (द्वीप, तेल उत्पादक देश, लैंडलॉक देश, सिल्क उत्पाद देश)
  • जलवायु परिवर्तन और ग्रीनहाउस गैस

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में, 20 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • pH
  • परमाणु संरचना
  • ध्वनि तरंगे
  • DNA
  • EEG
  • ग्लैंड्स और कार्य
  • विद्युत शक्ति और मोटर
  • विद्युत प्रवाह
  • सेल संरचना

BPSC (Bihar PCS) Prelims Exam Answer Key 2018

इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में, 34 (इतिहास से 22 और स्वतंत्रता संग्राम से 12) प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • विभिन्न स्मारक
  • प्राचीन इतिहास (बौद्ध धर्म, सिंधु घाटी सभ्यता)
  • मध्ययुगीन इतिहास (दिल्ली सल्तनत, मुगल साम्राज्य, अकबर, बहादुरशाह जफर, शेरशाह)
  • आधुनिक इतिहास (ईस्ट इंडिया कंपनी, 1857 विद्रोह, आंदोलन)
  • स्वतंत्रता संग्राम (भगत सिंह, तिलक, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण पत्रिका)

BPSC Prelims 2018 Expected Cut-Off

करंट अफेयर्स में, 12 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • विभिन्न देशों की रक्षा मंत्री की यात्रा
  • CATTSA और NAFTA संबंधित मुद्दे
  • पाणिनी लैंग्वेज लैब
  • नागरिकता को समाप्त करने के अंतर्राष्ट्रीय मामले
  • मानव अंग प्रत्यारोपण कानून
  • म्यांमार मुद्दा
  • पोलियो के कारण आपातकाल,
  • नियुक्ति
  • संयुक्त रक्षा अभ्यास

भारतीय राजनीति में, 15 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • राज्य लोक सेवा आयोग
  • गवर्नर और उनकी नियुक्ति
  • लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु
  • पार्लियामेंट और उसके अंग
  • सुप्रीम कोर्ट और अटॉर्नी जनरल
  • अनुसूचित जाति आरक्षण संबंधित मुद्दे
  • पंचायत प्रशासन

अर्थव्यवस्था में, 8 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • बजट 2018-19
  • आयुषमान भारत योजना
  • अटल भुजल योजना
  • आर्थिक सर्वेक्षण
  • बिहार का कृषि विकास

पर्यावरण और पारिस्थितिकी में, 4 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • ग्लोबल वार्मिंग गैस
  • पर्यावरण प्रदूषण
  • VAYU इंस्टालेशन

खेल में, ऐसे 2 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • एशियाई खेलों में पदक
  • एशिया कप विजेता

किताबों और लेखक में, 3 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • नील के धब्बे नामक पुस्तक का अनावरण
  • पेरीप्लस ऑफ़ एरिथ्रायन सी के लेखक
  • बिहार में बख्तियार खिलजी के आक्रमण का विवरण

बिहार विशेष में, 20 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • पटना जिला सीमा
  • बिहार का विकास दर
  • बिहार में FDI
  • बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण
  • 1857 में बिहार विद्रोह
  • शीर्ष शहरों में 4 जी रैंकिंग
  • लोकोमोटिव कारखाना
  • विकास समीक्षा यात्रा
  • स्वच्छग्राही राष्ट्रीय सम्मेलन
  • CBRN आपातकाल पर आधारित ड्रिल
  • पेयजल परियोजना सुलभ जल
  • बिहार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • पहला बौद्ध परिषद
  • बिहार, झारखंड और बिहार सोशलिस्ट पार्टी का गठन
  • बिहार में साक्षरता दर और लिंग अनुपात

संख्यात्मक योग्यता में, 10 प्रश्न थे जो इन टॉपिक्स से थे:

  • समय और दूरी
  • अभाज्य सँख्या
  • बीजगणित
  • प्रतिशत
  • सरलीकरण
  • औसत
  • घातांक और करणी
  • संख्याओं का योग

BPSC प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से पास करने की आवश्यकता है ताकि वे BPSC मुख्य परीक्षा 2018 में शामिल हो सकें। BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन है। जो छात्र कट ऑफ के ऊपर अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें BPSC मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News