BPSC TRE 3.0 PGT Result 2024 Out: उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आधिकारिक तौर पर शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 3.0 पुन: परीक्षा 2024 के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए 12960 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक के 29 विषयों में 12479, माध्यमिक में विशेष शिक्षक 171, SC ST विभाग के उच्च माध्यमिक में 201 और एससी-एसटी विभाग के 6वीं से 10वीं में 109 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। सभी विषयों का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।
बता दें कि सभी विभागों में 24,500 से अधिक पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गईं। लेकिन, करीब 50 फीसदी सीटें खाली रह गईं। कई विषयों में तो शिक्षकों की संख्या एक अंक ही है। प्राकृत विषय में 1, पाली में 1, भोजपुरी में 3, फारसी में 7 और बांग्ला में 7 अभ्यर्थियों को सफलता घोषित किया गया है। इसके अलावा विज्ञान के कई विषय में सीटों से कम शिक्षकों ने परीक्षा पास की है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका से विषयवार बीपीएससी शिक्षक परिणाम की पीडीएफ जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar BPSC TRE 3 Result 2024: सब्जेक्ट वाइज BPSC TRE 3.0 रिजल्ट डाउनलोड लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती पुन: परीक्षा (TRE) 3.0 के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी विषयों का परिणाम 26 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट सब्जेक्ट वाइज सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट डाउनलोड करें।
BPSC TRE 3 Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3.0 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट लिंक खोजें: होमपेज पर 'BPSC TRE 3.0 Result' लिंक पर क्लिक करें।
- विषयवार सूची देखें: प्रकाशित पीडीएफ में अपने विषय के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें।
- रोल नंबर जांचें: सूची में अपना रोल नंबर खोजें और पुष्टि करें कि आप चयनित हुए हैं या नहीं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation