बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 2025 में कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा, जो 2024 (87.21%) की तुलना में 0.65% कम है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में पास प्रतिशत में सुधार देखा गया है। वहीं, बिहार बोर्ड ने मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल कर सिर्फ 27 दिनों में बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर यह मॉडर्न तकनीक क्या है।
बिहार बोर्ड में किस तकनीक का हुआ इस्तेमाल
बिहार बोर्ड में इस बार रिजल्ट जारी करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके तहत संपूर्ण परीक्षा प्रणाली में सुधार किया गया है। बिहार बोर्ड के मुताबिक, आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करते हुए संपूर्ण शिक्षण व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
साथ ही, परीक्षा में कई प्रकार के सुधार किए गए हैं। इस कड़ी में परीक्षा में बारकोड के साथ-साथ लीथोकोड का भी इस्तेमाल किया गया है। इनका डिजाइन बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा खुद तैयार किया गया था, जिसका कंप्यूटर द्वारा मूल्यांकन किया गया था।
बीते वर्षों में बिहार बोर्ड में छात्रों का पास प्रतिशत
2023: 83.73%
2022: 80.15%
2021: 78.04%
2020: 80.59%
किस श्रेणी में कितने छात्रों ने बनाई जगह
श्रेणीवार (डिवीजन-वाइज) प्रदर्शन
श्रेणी | छात्रों की संख्या |
प्रथम श्रेणी | 5,08,540 |
द्वितीय श्रेणी | 5,07,002 |
तृतीय श्रेणी | 91,788 |
सबसे अधिक छात्र प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं, जिससे यह साबित होता है कि अधिकांश विद्यार्थी औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट
स्ट्रीम | प्रथम श्रेणी | द्वितीय श्रेणी | तृतीय श्रेणी |
आर्ट्स | 1,56,937 | 2,66,300 | 82,647 |
वाणिज्य | 22,379 | 9,191 | 1,429 |
विज्ञान | 3,29,166 | 2,31,455 | 7,708 |
वोकेशनल | 53 | 53 | 2 |
-साइंस स्ट्रीम के छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जिसमें सबसे ज्यादा विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए।
-आर्ट्स स्ट्रीम में द्वितीय श्रेणी में सबसे अधिक छात्र रहे।
-वाणिज्य और वोकेशनल स्ट्रीम में छात्रों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है।
-टॉपर्स और उनकी रैंकिंग
रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत |
1 | अंकिता कुमारी, शाकिब शाह | 473 | 94.6% |
2 | अनुष्का कुमारी | 471 | 94.2% |
3 | रोकैया फातिमा, आरती कुमारी, सानिया कुमारी | 470 | 94% |
4 | अंकित कुमार | 469 | 93.8% |
5 | अंशु रानी, चंद्रमणि लाल, ऋषु कुमार, संजना कुमारी, तनु कुमारी, अर्चना मिश्रा | 468 | 93.6% |
इस साल 10 से अधिक छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की है।
टॉपर्स को बिहार सरकार द्वारा नकद पुरस्कार, लैपटॉप और मेरिट स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation