CBSE Class 10th, 12th Board Exam Date Sheet 2027: इस दिन जारी हो सकती है डेटशीट, यहां से देखें Latest Updates

Last Updated: Sep 18, 2026, 19:29 IST

CBSE Class 10th, 12th Board Exam Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2027 का टाइमटेबल जारी कर सकता है। पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, एग्जाम फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है। 

CBSE Class 10th, 12th Board Exam Date Sheet 2027: इस दिन जारी हो सकती है डेटशीट, यहां से देखें Latest Updates
CBSE Class 10th, 12th Board Exam Date Sheet 2027: इस दिन जारी हो सकती है डेटशीट, यहां से देखें Latest Updates

CBSE Date Sheet 2027 Expected Soon: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए CBSE Date Sheet 2027 जारी करने की तैयारी कर रहे है। बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर डेटशीट का PDF फॉर्मेट जल्द अपलोड कर सकता है। 

सीबीएसई ने अभी तक 2027 एग्जाम कार्यक्रम की कोई निश्चित ऑफिशियल डेट्स जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों के रुझानों और एग्जाम शेड्यूल के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि Tentative Date Sheet जल्द ही देखने को मिल सकती है।

पिछले सालों के रुझान और सीबीएसई डेटशीट विश्लेषण 

सीबीएसई पिछले कुछ सालों से बोर्ड एग्जाम के आयोजन और टाइमटेबल जारी करने के पैटर्न में निरंतर सुधार कर रहा है। छात्र नीचे दी गई टेबस से जानें। 

शैक्षणिक सेशन 

डेटशीट जारी होने की डेट 

एग्जाम की शुरुआत और समापन

2025-26

30 अक्टूबर 2025 (Tentative: 24 सितम्बर)

17 फरवरी से 09 अप्रैल 2026

2024-25

20 नवंबर 2024

15 फरवरी से 04 अप्रैल 2025

2023-24

12 दिसंबर 2023

15 फरवरी से 02 अप्रैल 2024

2022-23

29 दिसंबर 2022

15 फरवरी से 05 अप्रैल 2023

2026-27 (अनुमानित)

सितम्बर / अक्टूबर 2026 (एक्सपेक्टेज)

फरवरी 2027 से मार्च/अप्रैल 2027

सीबीएसई बोर्ड की 2027 की डेट शीट कब जारी होने की उम्मीद है?

बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की एग्जाम 2026-27 की डेट जारी नहीं की गई है। छात्रों के लिए बोर्ड जल्द ही महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्ड कार्यक्रम जारी करेगा। यह सितंबर 2026 के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। 

CBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें?

ऑफिशियल घोषणा के बाद छात्रों और टीचर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सीबीएसई के मुख्य पोर्टल cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद 'Main Website' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. ‘Latest @ CBSE’ या ‘Announcements’ सेक्शन के अंतर्गत ‘CBSE Class X / Class XII Date Sheet 2027’ लिंक पर जाएं।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही टाइमटेबल की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अपने सब्जेक्ट-वाइज कोड और एग्जाम डेट्स को ध्यान से फिल करे। 
  6. पीडीएफ को डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 19:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News