CBI Apprentice Result 2024: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने 31 जुलाई 2024 को आधिकारिक तौर पर अपरेंटिस भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर अपना CBI परिणाम 2024 देख सकते हैं। लाखों अभ्यर्थी परिणाम, कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के पात्र हैं।
Central Bank of India Apprentice Result 2024 Out: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस रिजल्ट हाइलाइट
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीबीआई अपरेंटिस परीक्षा 23 जून 2024 को विभिन्न केद्रों पर आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती से संबंधित विवरण देख सकते हैं:
CBI अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2024 | |
संगठन का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) |
पद का नाम | अपरेंटिस |
रिक्त पदों की संख्या | 3000 |
सीबीआई अपरेंटिस परीक्षा 2024 तिथि | 23 जून 2024 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस रिजल्ट 2024 तिथि | 31 जुलाई 2024 (रिलीज) |
चयन का आधार | लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा प्रमाण |
वेतन | 15000 रुपये |
नौकरी करने का स्थान | सम्पूर्ण भारत में |
आधिकारिक वेबसाइट | www.centralbankofindia.co.in |
Central Bank of India Apprentice Result 2024 PDF
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट से चयनित उम्मीदवारों की सूची वाली पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। CBI परिणाम 2024 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:
CBI Apprentice Result PDF Download Link |
CBI Apprentice Result 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले, आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपको एक "रिजल्ट" या "करियर" सेक्शन मिलेगा। इस सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको विभिन्न भर्तियों के रिजल्ट मिलेंगे। आपको "अपरेंटिस रिजल्ट" लिंक ढूंढना होगा और उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद, रिजल्ट एक PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा या डाउनलोड के लिए आप इसे डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation