CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020: 162 वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करें psc.cg.gov.in पर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 4 मार्च 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
• CGPSC वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 फरवरी 2020
• CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2020
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:
कुल पदों की संख्या - 162
• वेटनरी असिस्टेंट सर्जन - 80 पद
• बैकलॉग - 67 पद
• पीडब्ल्यूडी स्पेशल बैकलॉग - 15 पद
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 आयु सीमा - 38 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट)
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 वेतनमान - 56100 / - रुपया
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार CGPSC वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 के लिए 4 मार्च 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं.
अन्य सरकारी नौकरियां:
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
CGPSC वेटनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2020 आवेदन शुल्क:
• छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों - 300 / - रुपया
• छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवारों के लिए- 400 / - रुपया