CRPF Recruitment 2023: कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर, सी.आर.पी.एफ. दादरी रोड ग्रेटर नोएडा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी rect.crpf.gov.in पर प्रधानाध्यापिका, शिक्षक और आया के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है,वह CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकता है। CRPF Bharti 2023 के माध्यम से कुल 9 रिक्त पदों पर भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बता दें इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को पुलिस उप महानिरीक्षक, समूह केंद्र, सीआरपीएफ, दादरी रोड, सुतियाना, ग्रेटर नोएडा -201306 के मोंटेसरी स्कूल में अस्थायी और अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जाएगा। उम्मीदवार सीआरपीएफ शिक्षक भर्ती 2023 से संबंधित विवरण की जांच कर सकते हैं।
CRPF Teacher Recruitment 2023 Notification विवरण
पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण चेक करें:
भर्ती निकाय का नाम | डीआईजीपी का कार्यालय, ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ दादरी रोड ग्रेटर नोएडा |
पद का नाम |
|
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अप्रैल 2023 |
चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार |
साक्षात्कार तिथि | 01 मई 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.crpf.gov.in |
CRPF Bharti 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी तालिका में महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डाल सकते है:
इंवेंट का नाम | तिथि |
पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि | 29/03/2023 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 24/04/2023 |
इंटरव्यू | 01/05/2023 |
सीआरपीएफ शिक्षक अधिसूचना 2023 डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक में विवरण अधिसूचना और आवेदन की जांच कर सकते हैं:
CRPF Teacher Notification 2023 PDF Download करने के लिए क्लिक करें |
सीआरपीएफ शिक्षक पदों के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
हेडमिस्ट्रेस - कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और प्राथमिक शिक्षा में बीएड या दो साल का डिप्लोमा या बीटीसी या समकक्ष और बेसिक स्कूल में पांच साल का शिक्षण अनुभव।
टीचर - कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में बीएड या दो साल का डिप्लोमा या बीटीसी या समकक्ष.
आया - हिंदी के साथ 5वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा।
CRPF Bharti के लिए आयु-सीमा:
हेडमिस्ट्रेस - 30 से 40 वर्ष
टीचर - 21 से 40 साल
आया - 18 से 30 साल
CRPF Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया
चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार 01 मई 2023 को सुबह 10 बजे कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ, दादरी, ग्रेटर नोएडा-201306 में आयोजित किया जाएगा.
सीआरपीएफ शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अपना आवेदन पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, समूह केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, दादरी रोड, ग्रेटर नोएडा-201306 को भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023 शाम 4 बजे तक है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation