DSSSB Exam Date 2023 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी किया गया है। डीएसएसएसबी परीक्षा 19, 23, 24, 28 और 29 नवंबर 2023 को सभी दिन परीक्षादो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने डीएसएसएसबी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा तिथि से लगभग 7 से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में सभी पदों के लिए विस्तृत डीएसएसएसबी परीक्षा तिथि 2023 की पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं।
डीएसएसएसबी परीक्षा 2023 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
DSSSB Exam Date 2023: परीक्षा दिनांक का पूरा विवरण
जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां दिए टेबल से डीएसएसएसबी परीक्षा तिथि 2023 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
डीएसएसएसबी परीक्षा तिथि 2023 | |
संगठन का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा अवधि | पद पर निर्भर करता है |
डीएसएसएसबी परीक्षा तिथि 2023 | 19, 23, 24, 28 और 29 नवंबर 2023 |
शिफ्ट | 2 |
आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
डीएसएसएसबी परीक्षा शेड्यूल नोटिस पीडीएफ |
डीएसएसएसबी परीक्षा तिथि 2023; टाइम टेबल
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से डीएसएसएसबी परीक्षा तिथि 2023 का पूरा विवरण देख सकते हैं:
पद का नाम (पोस्ट कोड) | विज्ञापन | विभाग | परीक्षा तिथि | टियर और शिफ्ट | शिफ्ट का समय |
कनिष्ठ श्रम कल्याण निरीक्षक (15/22) | 07/22 | डीटीसी | 19 नवंबर 2023 (रविवार) | टियर 1 – II शिफ्ट | 02:00 PM से 04:00 PM |
प्रबंधक (आईटी) (09/22) | 06/22 | डीटीसी | 23 नवंबर 2023 (गुरुवार) | टियर 2 - I शिफ्ट | 09:00 AM से 12:00 PM |
प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) (11/22) | डीटीसी | टियर 2 - II शिफ्ट | 02:00 PM से 05:00 PM | ||
लेखाकार (18/22) | 07/22 | राज्य सैनिक बोर्ड | 24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) | टियर 1 - I शिफ्ट | 08:30 AM से 10:30 AM |
फ़िल्टर पर्यवेक्षक (10/22) | 06/22 | डीजेबी | टियर 1 – II शिफ्ट | 12:30 PM से 02:30 PM | |
उप प्रबंधक (यातायात) (07/22) | 06/22 | डीटीसी | 28 नवंबर 2023 (मंगलवार) | टियर 2 - शिफ्ट 1 | 08:30 AM से 10:30 AM |
टियर 2 - शिफ्ट 2 | 12:30 PM से 01:30 PM | ||||
प्रबंधक (यातायात) (05/22) | 06/22 | डीटीसी | 29 नवंबर 2023 (बुधवार) | टियर 2 - शिफ्ट 1 | 08:30 AM से 10:30 AM |
टियर 2 - शिफ्ट 2 | 12:30 PM से 01:30 PM |
कैसे डाउनलोड करें DSSSB Exam Schedule Notice PDF?
डीएसएसएसबी परीक्षा शेड्यूल नोटिस पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर "सूचनाएँ" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "वर्तमान रिक्तियां" अनुभाग के अंतर्गत, उस परीक्षा की अधिसूचना ढूंढें जिसमें आप रुचि रखते हैं।
- अधिसूचना के आगे "डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा शेड्यूल नोटिस पीडीएफ आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation