DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में निकली 258 पदों पर भर्ती, यहाँ चेक करें डिटेल्स

Mar 13, 2023, 10:54 IST

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 258 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई जारी हुई है, विस्तृत जानकारी यहाँ देखें 

DSSSB Recruitment 2023: 258 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना
DSSSB Recruitment 2023: 258 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 11 मार्च 2023 को प्रकाशित रोजगार समाचार में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 258 पदों भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ  अलग-अलग विभागों में की जायेंगी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किये जा रहे हैं. अत: उम्मिद्व्रवार DSSSB की ऑफिसियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस पोर्टल पर पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं.

 

 DSSSB Recruitment 2023 महत्वपूर्ण जानकारी 

 

भर्ती संस्था का नाम 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( DSSSB)

विभाग  का नाम 

DTTE में विभिन्न पदों पर 

पद का नाम 

विभिन्न पदों पर 

पदों की संख्या 

258 पद 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

9 मार्च 2023  

आवेदन की अंतिम तिथि 

7 अप्रैल 2023  

अधिसूचना लिंक 

यहाँ क्लिक करें 

आवेदन प्रक्रिया का माध्यम 

ऑनलाइन 




   DSSSB Recruitment 2023 पदों का विवरण : 



पद का नाम 

पद की संख्या 

इंस्ट्रक्टर मिलराइट

7 पद 

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर

11 पद 

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ड्राफ्ट मैन सिविल 

19 पद 

एम्प्लोय्बिलिटी स्किल इंस्ट्रक्टर 

18 पद 

वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस इंस्ट्रक्टर 

26 पद 

वर्क शॉप अटेंडेंट 

45 पद 

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर ऑपरेटर )

8 पद 

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर (मैकेनिस्ट )

5 पद 

क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर फैशन डिज़ाइन 

5 पद 



अन्य पदों की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें.




DSSSB Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता : 

 

दिल्ली अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा 258 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इन पदों पर में से क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को साइंस और मैथ विषयों के साथ मैट्रिक पास  होना अनिवार्य है साथ ही रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए. सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इंस्ट्रक्टर मिलराइट, टेक्निकल असिस्टेंट (जूनियर) और मेंटेनेंस मेकेनिक पदों के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है  और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक होना चाहिए। वर्कशॉप अटेंडेट पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं के साथ आइटीआइ प्रमाण-पत्र प्राप्त होना चाहिए.

 

 

DSSSB Recruitment 2023 आवेदन  प्रक्रिया : 

 

बोर्ड द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2023  से शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2023 है. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट करना होगा. 

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News