Delhi University Vacancy 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विषयों में 574 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कुल 574 रिक्तियां भरी जाएगी। जिसमें से 313 एसोसिएट प्रोफेसर के लिए, 145 प्रोफेसर के लिए और 116 सहायक प्रोफेसर के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2023 तक या उससे पहले डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Delhi University Recruitment 2024 Notification PDF
फैकल्टी पदों से संबंधित विस्तृत विज्ञापन दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से सीधे दिल्ली यूनिवर्सिटी भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें |
DU Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित विभिन्न विषयों में कुल 574 फैकल्टी पद उपलब्ध हैं। आप नीचे दिए गए पदों के अनुसार कुल रिक्तियों की संख्या का विवरण देखें।
पद का नाम | कुल पद |
प्रोफेसर | 146 |
असिस्टेंट प्रोफेसर | 116 |
एसोसिएट प्रोफेसर | 313 |
Delhi University Bharti 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार यहां डीयू भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास प्रासंगिक विषय में पीएचडी या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
DU Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया जाता है। अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में श्रेणीवार कट ऑफ देख सकते हैं।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
GEN | 2000/-रुपये |
OBC/EWS | 1500/-रुपये |
महिला आवेदक (सभी श्रेणियां) | 1500/-रुपये |
SC/ST | 1000/-रुपये |
PwD (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) | 500/-रुपये |
डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
- भर्ती नोटिफिकेशन ढूंढें: वेबसाइट पर आपको "भर्ती" या "करियर" के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको नवीनतम भर्ती अधिसूचनाएं मिलेंगी।
- अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें: भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा आदि शामिल हो सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करें: अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। इनमें शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि शामिल हो सकते हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
- प्रिंटआउट लें: आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
Also Check: आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं
Comments
All Comments (0)
Join the conversation