जानें एयरमैन बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?
एयरमैन के सभी ट्रेड ग्रुप एक्स (टेक्निकल) और ग्रुप वाई (नॉन-टेक्निकल) में बंटे होते हैं. टेक्निकल ग्रुप के एयरमैन के कार्यों में एयरक्राफ्ट, हथियार, रेडार, स्पेशलिस्ट वाहनों, आदि की सर्विस से जुड़े होते हैं जबकि नॉन-टेक्निकल ट्रेड के एयरमैन के कार्यों में वित्तीय, लेखा, प्रशासन, मानव संसाधन प्रबंधन, सुरक्षा, लॉजिस्टिक सपोर्ट, ट्रांसपोर्टेशन, आदि शामिल होते हैं.
एयरमैन का पद रक्षा मंत्रालय के अंतगर्त भारतीय वायु सेना में होता है. एयरमैन का पद ऑफिसर रैंक से नीचे और आर्मी में सोल्जर और नेवी में सेलर के समकक्ष होता है. एयरमैन की रैंक दो तरह की नॉन-कमीशंड और जूनियर कमीशंड होती है. एयरमैन का कार्य उसकी नियुक्ति के ट्रेड के अनुसार होता है. सोल्जर की तरह ही उसे उन सभी कार्यों को पूरा करना होता है जिनके लिए उसे निर्देश दिये गये हैं. एयरमैन के सभी ट्रेड ग्रुप एक्स (टेक्निकल) और ग्रुप वाई (नॉन-टेक्निकल) में बंटे होते हैं. टेक्निकल ग्रुप के एयरमैन के कार्यों में एयरक्राफ्ट, हथियार, रेडार, स्पेशलिस्ट वाहनों, आदि की सर्विस से जुड़े होते हैं जबकि नॉन-टेक्निकल ट्रेड के एयरमैन के कार्यों में वित्तीय, लेखा, प्रशासन, मानव संसाधन प्रबंधन, सुरक्षा, लॉजिस्टिक सपोर्ट, ट्रांसपोर्टेशन, आदि शामिल होते हैं.
एयरमैन की भूमिका वायु सेना में अलग-अलग ट्रेड्स के वास्तविक संचालन के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसलिए एयरमैन बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको संबंधी ट्रेड के बारे में अच्छी नॉलेज हो और आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को भली प्रकार तय सीमा में निपटाने के लिए प्रतिबद्ध हों.
एयरमैन के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
एयरमैन बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए जिसमें अंग्रेजी एक विषय के रूप में हो और इसमे कम से कम 50% अंक प्राप्त हों. इसके साथ ही, एयरमैन बनने के लिए कुछ न्यूनतम शारीरिक मापदंड निर्धारित किये गये हैं, जिनमें हाइट 152.5 सेमी, छाती का फुलाव 5 सेमी, वेट हाईट के अनुसार, आदि शामिल हैं.
एयर फोर्स भर्ती रैली: आज से शुरू हो रही है ग्रुप-Y (नॉन टेक्निकल) एयरमेन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया
एयरमैन के लिए कितनी है आयु सीमा?
एयरमैन बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 16 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो.
एयरमैन के लिए चयन प्रक्रिया
एयरमैन के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाता है. शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.6 किमी की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में, चिन-अप कम से कम आठ, पुश-अप कम से कम 20, बेंट नी सिट-अप कम से कम 20, आदि शामिल होते हैं. जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें लिखत परीक्षा के लिए बुलाया जाता है. लिखित परीक्षा में रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस से जुड़े प्रश्न होते हैं.
कितनी मिलती है एयरमैन को सैलरी?
एयरमैन के पद पर ट्रेनिंग के दौरान रु.14,600 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एयरमैन की ग्रॉस सैलरी मिलिट्री सर्विस पे समेत रु.26,900 प्रतिमाह होती है जिसके साथ डियरनेस एलाउंस भी दिया जाता है और यह सर्विस के साथ बढ़ता रहता है. एयर फोर्स सिक्यूरिटी ट्रेड में स्पेशल फोर्स एलाउंस रु.17,300 प्रतिमाह ट्रेनिंग के बाद से दिया जाता है.
एयरमैन की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
एयर फोर्स जॉब्स - मई 2018: एयरमैन, जूनियर क्लर्क एवं अन्य पदों की वेकेंसी
एयरमैन का पद रक्षा मंत्रालय के अंतगर्त भारतीय वायु सेना में होने के कारण इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर वायु सेना द्वारा अलग-अलग ग्रुप्स के लिए समय-समय पर निकाली जाती हैं. ग्रुप वाई के एयरमैन के पदों के लिए वायु सेना द्वारा समय-समय पर देश भर में भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाता है. इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.