HTET Admit Card 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के लिए हॉल टिकट जारी कर दी है। हरियाणा के सरकारी स्कूलो में प्राइमरी टीचर्स (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) की भर्ती के लिए HTET 2025 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई, 2025 को किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड एग्जाम के 5 से 10 दिन पहले उपलब्ध होने की उम्मीद है।
HTET Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
जो उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं, उन्हें हर लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
बोर्ड | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) |
पद का नाम | प्राइमरी टीचर्स (PRT) ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) |
परीक्षा का नाम | हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) |
ऑफिशियल वेबसाइट | bseh.org.in |
एडमिट कार्ड | जल्द |
HTET Admit Card 2025: एग्जाम डेट और टाइम
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की एग्जाम डेट और टाइम की जांच कर सकते हैं:
एग्जाम | डेट | टाइम |
लेवल III PGT | 30 जुलाई 2025 | 3 बजे से 5.30 बजे तक |
लेवल II TGT | 31 जुलाई 2025 | 10 बजे से 12.30 बजे तक |
लेवल I PRT | 31 जुलाई 2025 | 3 बजे से 5.30 बजे तक |
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
जो उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप के जरिए उसे डाउनलोड कर सकेंगे:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, HTET 2025 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB सहित डिटेल्स डालें।
स्टेप 4 अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Submit Button पर क्लिक करें।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
जिन उम्मीदवारों को यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, तो वे सहायता के लिए बोर्ड से 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं। ये बोर्ड ने तकनीकी समस्याओं के लिए भी सहायता प्रदान की है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation