IAS Success Story: बिना कोचिंग के दूसरे प्रयास में IAS बनी सलोनी वर्मा, पढ़ें पूरी कहानी
IAS Success Story: झारखंड की रहने वाली सलोनी वर्मा ने अपनी शिक्षा दिल्ली में ही पूरी की। उन्होंने इसके बाद सिविल सेवाओं की तैयारी की और पहले प्रयास में असफलता देखने के बाद दूसरे प्रयास में बिना कोचिंग के आईएएस अधिकारी बनकर सफलता प्राप्त की।
IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में शुमार है। इस परीक्षा को देने के लिए देशभर से लाखों आवेदन आते हैं। हालांकि, सफलता केवल उन्हीं को मिलती है, जो गंभीरता से इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। वहीं, कुछ युवा इस परीक्षा के लिए महंगी-महंगी कोचिंग में दाखिला लेकर तैयारी करते हैं। हालांकि, इस परीक्षा को बिना कोचिंग के भी पास भी किया जा सकता है। यह सच कर दिखाया है झारखंड की रहने वाली सलोनी वर्मा ने, जिन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ही इस परीक्षा को बिना कोचिंग के पास कर आईएएस बनकर सफलता प्राप्त की। इस लेख के माध्यम से हम आपको सलोनी वर्मा की सक्सेस स्टोरी बताएंगे।
सलोनी वर्मा का परिचय
सलोनी वर्मा मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। हालांकि, वह झारखंड में कम रही और उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की।
पढ़ाई पूरी होने के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू
सलोनी वर्मा ने अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद सिविल सेवाओं में जाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने महंगी कोचिंग में दाखिला लेने के बजाय खुद से तैयारी करना शुरू किया। उन्होंने अपने पढ़ने का शेड्यूल बना लिया था, जिसके माध्यम से वह नियमित रूप से पढ़ाई किया करती थी।
View this post on Instagram
पहले प्रयास में हो गई फेल
सलोनी वर्मा ने तैयारी करने के बाद अपना पहला प्रयास किया, लेकिन वह इस प्रयास में सफल नहीं हो सकी। हालांकि, उन्होंने इससे हार नहीं मानी। बल्कि, फिर से तैयारी करना शुरू किया। इस बार भी उन्होंने कोचिंग में दाखिला लिए बिना ही इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।
दूसरे प्रयास में हासिल की 70 रैंक
सलोनी वर्मा ने पूरी मेहनत के साथ दूसरे प्रयास के लिए तैयारी की। उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने मेंस की परीक्षा के लिए अपनी तैयारी पर जोर दिया। मेंस की तैयारी के लिए वह उत्तर लेखन का भी अभ्यास किया करती थी, जिससे परीक्षा में निश्चित समय में सटीक उत्तर लेखन कर सके। उन्होंने मेंस भी क्वालिफाई किया और इसके बाद इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन किया, जब 2020 का सिविल सेवा का परिणाम जारी हुआ, तो उन्होंने 70 रैंक के साथ इस परीक्षा को पास कर लिया था।
View this post on Instagram
अभ्यर्थियों को सलाह
सलोनी सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह देती हैं कि इस परीक्षा को बिना कोचिंग के भी पास किया जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से पढ़ना जरूरी है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यदि आपको यह परीक्षा पास करनी है, तो प्रतिदिन इसके लिए पढ़ना होगा। इसके साथ ही उत्तर लेखन का भी अभ्यास करना जरूरी है।
पढ़ेंः Success Story: नौकरी के साथ-साथ की तैयारी, सीमित समय में पढ़कर DSP बने अलोक गुप्ता
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.