IBPS Notification 2025: आज से करें आईबीपीएस आरआरबी के कुल 13,217 पदों के लिए आवेदन, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क सहित डिटेल जानें
IBPS Notification 2025: आईबीपीएस आरआरबी XIV (14) स्केल-I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार कुल 13,217 रिक्त पदों के लिए 1 सितंबर यानी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं।
IBPS Notification 2025 Apply Online: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन बोर्ड (IBPS) की ओर से RRB XIV (14) स्केल- I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट (OA) पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,217 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर, 2025 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
संंबंधित भर्ती के लिए 1 सितंबर, 2025 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2025 तय की गई है।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी, एसटी, पीएच के लिए 175 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं।
IBPS Notification 2025 last date to apply: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
नीचे लेख में आईबीपीएस भर्ती नोटिफिकेशन 2025 दिया गया है। जिसे उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
| IBPS भर्ती नोटिफिकेशन 2025 |
IBPS RRB Notification 2025: महत्वपूर्ण विवरण
IBPSआवेदन पत्र 1 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्म विवरणों की जांच कर अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| प्राधिकरण का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन बोर्ड (IBPS) |
| पदों की संख्या | 13,217 |
| आयु सीमा | पदों के अनुसार |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 सितंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | जनरल OBC, EWS - 850 रुपये SC, ST, PH- 175 रुपये |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://ibps.in/ |
IBPS RRB Notification 2025 Vacancy: आयु सीमा
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन बोर्ड (IBPS) भर्ती 2025 के लिए सभी पदों के अनुसार आयु सीमा अलग - अलग तय की गई है। आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई आयु सीमा की जांच कर उम्मीदवार अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| पद का नाम | आयु सीमा |
| ऑफिस असिस्टेंट | 18-28 वर्ष |
| ऑफिस स्केल I | 18-30 वर्ष |
| ऑफिस स्केल II | 21-32 वर्ष |
| ऑफिस स्केल III | 21-40 वर्ष |
IBPS RRB Notification 2025 : शैक्षणिक योग्यता
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार रिक्त पदों का नाम और शैक्षणिक योग्यता की जांच नीचे टेबल के माध्यम से कर सकते हैं:
| पोस्ट का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| ऑफिस असिस्टेंट | ग्रेजुएशन |
| ऑफिसर स्केल I | ग्रेजुएशन |
| ऑफिसर स्केल II | किसी भी सब्जेक्ट में 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन और 2 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल II | इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्यूनिकेशन/कंप्यूटर साइंस सूचनी प्रौद्योगिकी में 50% मार्क्स के साथ 1 साल का कार्य अनुभव |
| ऑफिसर स्केल II | CA एग्जाम ICAI और 1 साल का CA अनुभव |
| ऑफिसर स्केल II | कानून में डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ 2 साल का कार्य अनुभव |
| ऑफिसर स्केल II | सीए या एमबीए की डिग्री के साथ 1 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल II | मार्केटिंग ट्रेड में एमबीए डिग्री के साथ 1 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल II | कृषि/बागवानी/डेयरी/पशु/पशु चिकित्सा विज्ञान/इंजीनियरिंग/मत्स्य पालन में ग्रेजुशन डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव। |
| ऑफिसर स्केल III | किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ 2 साल का अनुभव। |
चयन प्रक्रिया - संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
-
प्रीलिम्स एग्जाम (सभी पदों के लिए)
-
मेन्स एग्जाम (अधिकारी स्केल-1 और कार्यालय सहायक के लिए)
-
इंटरव्यू (केवल अधिकारी स्केल- I, II और III के लिए)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
IBPS RRB Notification 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 निरधारित की गई है। पीईटी एडमिट कार्ड और पीईटी परीक्षा नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ibps.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स भरें।
स्टेप 4 फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
स्टेप 5 एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 6 स्लिप का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.