IIT Delhi Non Teaching Recruitment 2023: भारतीय संस्थान दिल्ली (IIT), दिल्ली ने तकनीकी सहायक, जूनियर तकनीकी अधिकारी और अन्य गैर शिक्षण के 66 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in के माध्यम से उल्लेखित पदों के लिए आवेदन कर सकते है। गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं और आवदेन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2023 हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो उन सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक साइट पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा।
आईआईटी दिल्ली भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से तकनीकी सहायक के 30 पद, जूनियर तकनीकी अधिकारी के 18 पद, तकनीकी अधिकारी के 14 पद, जूनियर अधीक्षक (आतिथ्य) के 3 पद, चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सा) के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
IIT Delhi Faculty Recruitment 2023: हाइलाइट्स
| संगठन | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली |
| पोस्ट नाम | गैर शैक्षणिक |
| रिक्त पद | 66 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 12 मई 2023 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | home.iitd.ac.in |
| अंतिम तिथि विस्तार के संबंध में संक्षिप्त नोटिस |
IIT Delhi Recruitment Non Teaching: भर्ती का नोटिफिकेशन
IIT Delhi भर्ती की विस्तृत जानकारी से परिचित होने के लिए उम्मीदवारों को पूर्ण अधिसूचना पढ़नी चाहिए। उम्मीदवारों को यहां IIT दिल्ली अधिसूचना 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है।
| IIT Delhi Recruitment 2023 Notification PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें |
IIT Recruitment Apply online link: यहां करें अप्लाई
IIT दिल्ली भर्ती 2023 के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
IIT Recruitment 2023 | आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें |
IIT Delhi Vacancy 2023 Details: इन पदों पर होगी भर्ती
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, यह भर्ती अभियान के तहत 66 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पदों के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| तकनीकी सहायक | 30 |
| जूनियर तकनीकी अधिकारी | 18 |
| तकनीकी अधिकारी | 14 |
| जूनियर अधीक्षक (हॉस्पिटैलिटी) | 3 |
| चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सा) | 1 |
| कुल खाली पदों की संख्या | 66 पद |
IIT Delhi Recruitment Non Teaching: कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित फील्ड में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पदानुसार अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग है। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए जॉब नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
IIT Delhi Faculty Recruitment: आयु-सीमा
IIT दिल्ली भर्ती गैर शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 30-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IIT Non Teaching Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले IIT Delhi की ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन पत्र भरने के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
- आवेदन फीस हो तो उसे भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
IIT Non Teaching Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
इच्छुक आवेदक ग्रुप-'ए' पदों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है और ग्रुप-'बी' और 'सी' पदों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।
IIT Delhi Recruitment 2023: महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार सबमिट किए गए आवेदन को किसी भी परिस्थिति में बदला/पुनः सबमिट नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवार द्वारा दर्ज किए गए किसी भी डेटा/विवरण में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, कृपया ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू करने से पहले सभी डेटा/विवरण को अच्छी तरह से जांच लें। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation