Indian Bank Local Bank Officer Admit Card 2024 OUT: इंडियन बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे अब इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Call Letter डाउनलोड करने के लिए आपको पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Indian Bank LBO Admit Card 2024 Download Link
इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा 10 अक्टूबर को 3 घंटे की आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 अंकों के लिए 155 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार जो परीक्षा में भाग लेने वाले है वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट Call Letter लॉगिन पेज तक पहुंच जाएंगे।
इस लिंक पर क्लिक करें | |
ऑफिशियल नोटिस पीडीएफ |
Indian Bank Local Bank Officer Admit Card 2024 का अवलोकन
इंडियन बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी पदों की 300 रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवारों के चयन हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार इंडियन बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2024 के माध्यम से अपनी परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में चेक सकते हैं।
संगठन का नाम | इंडियन बैंक |
पद का नाम | स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) |
रिक्त पद | 300 |
इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा तिथि 2024 | 10 अक्टूबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.indianbank.in |
इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कैसे करें?
स्थानीय बैंक अधिकारी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के चरण यहां देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएँ।
- होमपेज पर, Recruitment of Local Bank Officer 2024 पर क्लिक करें।
- इसके बाद इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड की जाँच करें और डाउनलोड करें।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation