ITBP Safai Karamchari Bharti 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने सफाई कर्मचारी, नाई और माली के पदों के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। पात्र उम्मीदवारों के लिए कुल 143 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई को शुरू होगी और 26 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।
ITBP Safai Karmchari Vacancy 2024: आईटीबीपी सफाई कर्मचारी भर्ती का अवलोकन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के तहत ITBP में 143 पद भरे जाएंगे। यह उन सभी बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो ITBP में भर्ती होना चाहते हैं। उम्मीदवारों के लिए हमने भर्ती से संबंधित सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में साझा की हैं:
भर्ती संगठन | Indo-Tibetan Border Police (ITBP) |
पद का नाम | कांस्टेबल: नाई, सफाई कर्मचारी, माली |
कुल रिक्तियां | 143 पद |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन करने की तिथि | 28 जुलाई 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 अगस्त 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.itbpolice.nic.in |
अधिसूचना पीडीएफ |
ITBP Safai Karmchari Vacancy 2024: कितने भरे जाएंगे पद
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा ग्रुप सी भर्ती अधिसूचना के तहत आईटीबीपी में कुल 143 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सफाई कर्मचारी के 111 पद, कांस्टेबल नाई के 5 पद और माली के 37 पद भरे जाएंगे।
पोस्ट | पुरुष/महिला | सामान्य | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | EWS | कुल |
कांस्टेबल (नाई) | पुरुष | – | – | 04 | – | – | 04 |
महिला | – | – | 01 | – | – | 01 | |
कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी) | पुरुष | 41 | – | 26 | 09 | 10 | 86 |
महिला | 07 | – | 04 | 02 | 02 | 15 | |
कांस्टेबल (माली) | पुरुष | 18 | 03 | 05 | 03 | 03 | 32 |
महिला | 03 | – | 01 | 01 | – | 05 | |
कुल रिक्तियां | 69 | 03 | 41 | 15 | 15 | 143 |
ITBP Constable Bharti 2024: जानें कौन कर सकता है आवेदन
अभ्यर्थियों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा ग्रुप सी (सफाई कर्मी, नाई, माली) पदों के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: ITBP कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही कांस्टेबल गार्डनर के पद के लिए 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
आयु-सीमा: ITBP में कांस्टेबल नाई और सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन के लिए आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं नाई के पद के लिए आयु 18-23 वर्ष निर्धारित की है। अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना देख सकते हैं।
ITBP Constable Recruitment 2024: कितनी सैलरी मिलेगी?
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
ITBP Constable Vacancy 2024: इस भर्ती के लिए कितना आवेदन शुल्क देना होगा?
इस भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2024 है।
ITBP Constable Bharti 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत सफाई कर्मचारी, माली और नाई के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स देख सकते हैं:
- सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और विवरण भरें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सभी स्कैन किए गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने करें और एक प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation