Live

[लिंक एक्टिव] JEECUP Polytechnic Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें Rank Card

Vijay Pratap Singh
Jun 24, 2025, 09:58 IST

JEECUP Polytechnic Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट छात्र jeecup.admissions.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया, रैंक कार्ड की डायरेक्ट लिंक और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए इस लेख में आपको लाइव और लेटेस्ट अपडेट मिलते रहेंगे। इस बार कुल तीन लाख सीटों पर दाखिले के लिए योग्य अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पांच चरणों में कराई जाएगी। एक, दो और तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह काउंसलिंग 27 जून से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी।

परीक्षार्थी यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
परीक्षार्थी यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

HIGHLIGHTS

  • JEECUP पॉलिटेक्निक परीक्षा का परिणाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

  • JEECUP परीक्षा 5 से 13 जून 2025 तक पूरे उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी।

  • उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉगिन कर रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


JEECUP Polytechnic Result 2025, Sarkari Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने सोमवार, 23 जून 2025 को यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष कंप्यूटर आधारित परीक्षा 5 जून से 13 जून के बीच राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए 4.25 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3.31 लाख ने परीक्षा में भाग लिया। यह संख्या पिछले पांच वर्षों में करीब 8% अधिक है। कुल 3,31,174 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है, जो अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे।

यहां देखें: Bihar Polytechnic Result 2025

jeecup.admissions.nic.in Result: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक-Active

यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर देख सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- 

UP Polytechnic Entrance Exam Result 2025 कैसे करें चेक?

  • आधिकारिक JEECUP वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, "UPJEE पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025" या "JEECUP 2025 रिजल्ट" लिंक देखें; यह परिणाम घोषित होने के बाद दिखाई देगा।

  • अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि (और कोई कैप्चा, यदि संकेत दिया जाए) का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • लॉग इन करने के बाद, आपका स्कोरकार्ड (अंक, रैंक, श्रेणी-वार स्थिति) प्रदर्शित किया जाएगा। काउंसलिंग जैसे भविष्य के दौर के लिए कई प्रतियाँ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 24, 2025, 09:58 IST

    JEECUP Result: कितने छात्र हुए फेल

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा सोमवार को जारी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम में केवल 19 अभ्यर्थी ही असफल हुए हैं।

  • Jun 23, 2025, 20:54 IST

    JEECUP Result 2025: कब से शुरू होगी काउंसिलिंग

    योग्य छात्र 27 जून से 14 अगस्त 2025 तक होने वाली पांच चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। इसके जरिए यूपी के सरकारी, अनुदानित, पीपीपी मोड और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 1, 2 और 3 साल के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य कोर्सों में दाखिला मिलेगा।

  • Jun 23, 2025, 20:47 IST

    JEECUP Topper List 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थी

    ग्रुप

    टॉपर का नाम

    स्थान

    Group A

    शुभ दीक्षित

    झांसी

    Group B

    अनुज प्रताप

    संत रविदास नगर

    Group C

    दशरथ यादव

    जौनपुर

    Group D

    आशीष तिवारी

    अयोध्या

    Group E

    तेजवीर सिंह

    आगरा

    Group F

    अंजिली शर्मा

    गोरखपुर

    Group G

    हर्ष श्रीवास्तव

    बस्ती

    Group H

    सत्यपाल पांडेय

    आजमगढ़

    Group I

    अभिनव चौहान

    गाजीपुर

    K1

    शैलेश कुमार चौहान

    बलिया

    K2

    जय प्रताप

    बिहार

    K3

    अक्षय कुमार

    कन्नौज

    K4

    सोनू कुमार वर्मा

    बलिया

    K5

    अतीक मंसूरी

    देवरिया

    K6

    अवंतिका

    वाराणसी

    K8

    हिमांशु कुमार

    गाजीपुर

    Group L

    अशीष जाधव

    अलीगढ़

  • Jun 23, 2025, 20:38 IST

    JEECUP Polytechnic Result 2025 Link-Active

    JEECUP पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 का आधिकारिक लिंक अब JEECUP पोर्टल-ciecet admissions.nic.in पर सक्रिय है। आप अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके अपने UP पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड और स्कोरकार्ड PDF की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jun 23, 2025, 20:36 IST

    JEECUP Result 2025 OUT

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज, 23 जून को यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 जारी कर दिया है। JEECUP पॉलिटेक्निक परिणाम की लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से कैंडिडेट लॉगिन में जाकर UP पॉलिटेक्निक JEECUP 2025 का परिणाम PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इस पेज पर हमने JEECUP 2025 रिजल्ट का सीधा लिंक भी साझा किया है।

  • Jun 23, 2025, 17:29 IST

    JEECUP 2025: मार्किंग स्कीम

    जेईईसीयूपी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

  • Jun 23, 2025, 17:27 IST

    JEECUP 2025 Exam की अवधि क्या है?

    JEECUP 2025 परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। 

  • Jun 23, 2025, 17:25 IST

    jeecup.admissions.nic.in result: यूपी में Govt. पॉलिटेक्निक कॉलेज कितने हैं?

    उत्तर प्रदेश में कुल 166 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। ये कॉलेज भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर स्थापित किए गए हैं।

  • Jun 23, 2025, 17:21 IST

    JEECUP Cut OFF 2025: अपेक्षित यूपी पॉलिटेक्निक कट ऑफ

    श्रेणी (Category)

    कट‑ऑफ मार्क्स (Expected)

    सामान्य (General)

    74 – 79 अंक 

    EWS

    70 – 72 अंक

    OBC

    72 – 74 अंक

    SC

    65 – 69 अंक

    ST

    60 – 62 अंक

  • Jun 23, 2025, 17:19 IST

    UP Polytechnic Result 2025 LIVE: कौन से अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग लेंगे?

    रिजल्ट जारी होने के बाद वही उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे जिन्हें कटऑफ के बराबर या उससे ज्यादा अंक मिले हैं। ऐसे उम्मीदवारों को ही आगे की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

  • Jun 23, 2025, 17:17 IST

    JEECUP Polytechnic Result 2025 Date: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट लिंक jeecup.admissions.nic.in पर होगा एक्टिव

    JEECUP Polytechnic Result 2025 Date: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा और इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव होगा। उम्मीदवार अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

  • Jun 23, 2025, 16:18 IST

    यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025: परिणाम घोषित होने के बाद आगे क्या?

    रिजल्ट आने के बाद अगर आपने जरूरी कटऑफ पास कर ली है, तभी आप काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले JEECUP की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर कोर्स और कॉलेज की पसंद भरनी होगी।

  • Jun 23, 2025, 16:13 IST

    JEECUP Result 2025: आईडी -पासवर्ड से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    JEECUP Result 2025: उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके देख सकेंगे।

  • Jun 23, 2025, 16:05 IST

    jeecup.admissions.nic.in JEECUP Result 2025: 3.50 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

    परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 5 से 13 जून तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राजधानी के 15 समेत प्रदेशभर के 171 केंद्रों पर हुई। इसमें 4.25 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 3.50 लाख ने परीक्षा में भाग लिया। अब सभी अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

JEECUP एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News