राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के 35 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि: 23 नवंबर, 2017
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर, 2017
- एग्जाम की तिथि: अधिसूचित की जायेगी.
राजस्थान हाई कोर्ट में पदों का विवरण:
- सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट: 31 पद
- सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट: 4 पद (बैकलॉग)
सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद के लिए वेतनमान:
- रु. 27700-770-33090-920-40450-1084-44770/-
सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा/ मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद के लिए परीक्षा शुल्क:
- सामान्य एवं क्रीमी लेयर के ओबीसी/ एसबीसी/ अन्य राज्य के कैंडिडेट्स: रु. 850/-
- राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी/ एसबीसी: रु. 550/-
- राजस्थान के एससी/ एसटी/ निशक्तजन: रु. 300/-
सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री प्राप्त की हो और उन्हें हिंदी के साथ राजस्थान राज्य की बोलियों और रीति-रिवाजों की जानकारी हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद के लिए आयु सीमा: (1 जनवरी, 2018 को)
- 23 – 35 वर्ष. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है.
सिविल जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2017 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation